मध्यप्रदेश के किसानों के लिए राहत की खबर, सीएम शिवराज सिंह ने अन्नदातों के हित में लिया ये बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों की धान खरीदी का काम रूक गया था। इस मामले में शिवराज सरकार ने किसानों को एक और राहत दी है। सरकार ने किसानों के लिए धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। किसानों के लिए सरकार ने धान खरीदी की तारीख को आगे बढ़ाते हुए 20 जनवरी कर दी है। इसके साथ ही किसानों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का भी सरकार पूरी तरह से राहत देने की होड़ में लगी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धान बेचने वाले किसानों को शिवराज सरकार के लिए खुशी की खबर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ने धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। इस बात की जानकारी कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है।

google news

आपको बता दें बारिश और ओलावृष्टि की वजह से धान खरीदी का काम प्रभावित हुआ था इसी के चलते शिवराज सरकार ने यह फैसला लिया है। किसान अब अपनी धान 20 जनवरी तक बेच सकता है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर बताया है कि ओलावृष्टि और बारिश की वजह से किसान अपनी फसल को बेच नहीं पाया था जिसकी वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के हित में यह निर्णय लिया गया है। अतिवृष्टि के कारण प्रदेश के 52 जिलों में दो लाख 1 हेक्टेयर अधिक किसानों को नुकसान हुआ है। फिलहाल धान खरीदी रुकी हुई है।

धान का दाना-दाना खरीदेगी सरकार

किसानों के लिए एक और राहत कर खबर यह है कि शिवराज सरकार किसानों के धान का दाना-दाना खरीदेगी। जिन किसानों के पास मैसेज गया और उसके बावजूद भी वहां अपनी फसल को मंडी तक लेकर नहीं जा पाया उन किसानों को सरकार फिर से s.m.s. भेजेगी और उन्हें जिन समय पर बुलाया जाएगा उस पर वहां अपनी फसल को बेच सकता है। शिवराज सरकार ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी पूरी की जाएगी किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इसके पहले 29 नवंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक धान की खरीदी होना थी लेकिन अतिवृष्टि और ओलावृष्टि की वजह से यह काम प्रभावित हुआ है।

Cm Shivraj Singh Chouhan

धान खरीदी का बना रिकॉर्ड

बता दे कि मध्य प्रदेश में 23 जनवरी तक से 30 पॉइंट से 30 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। साल 2019-20 में 25.97 लाख टन की ही खरीद की गई। उससे पहले इससे भी कम सिर्फ 21 लाख टन ही खरीदा गया था। इसके बाद भी अभी किसानों की धान पूरी तरह से खरीदी नहीं गई है। इन आंकड़ों को देखने के बाद पता चल रहा है कि राज्य सरकार ने इस बार सबसे अधिक धान खरीदा है। जिससे इस साल धान खरीदी पूरी होने के बाद नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।

google news