महाशिवरात्रि पर इस मंदिर में ‘शिव’ ने की भक्ति, सपत्निक अभिषेक कर बारात में हुए शामिल

महाशिवरात्रि के मौके पर देशभर के शिवालयों में अल सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ लगी हुई है। साधना और भक्ति में लीन श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर कर रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। दरअसल सीएम शिवराज ने भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर में अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ महादेव का पूजन अभिषेक किया। इसके बाद शिव की बारात में शामिल हुए यह पहला मौका नहीं है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर बार बाबा भोलेनाथ की इसी तरह भक्ति में लीन नजर आते है।

google news

भोलेनाथ की भक्ति में डूबे सीएम शिवराज

महाशिवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल के प्राचीन बड़वाले मंदिर में अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचें। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन अर्चना की। इसके बाद नगर में भगवान भोलेनाथ की बारात धूमधाम से निकाली गई। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बारात में अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ शामिल हुए। वहीं खुद सीएम शिवराज ने शिव बारात के रथ को अपने हाथों से खींचा है।

भगवान शिव की बारात में शामिल होने के दौरान उन्होंने कहा 2 सालों से शिवरात्रि पर आयोजन ठीक तरह से नहीं हो पा रहे, लेकिन बाबा भोलेनाथ की कृपा से अब प्रदेश में कोरोना कंट्रोल और पूरा प्रदेश भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। चारों तरफ उत्साह और आनंद का माहौल है इसके साथ ही सभी मंदिरों को रंग बिरंगी लाइट और फूलों से सजाया गया है। उन्होंने कहा शिव कल्याणकारी है और सभी की मनोकामना को पूर्ण करते हैं

विश्व रिकॉर्ड बनाएगा उज्जैन-सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में दीपोत्सव की चल रही तैयारी को लेकर कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर 21 लाख दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। दीपावली के मौके पर अयोध्या में करीब 9 लाख दीए जलाये थे। उज्जैन में होने वाले दीपोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहेंगे।

google news