मंदिर दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु, शेर की दहाड़ सुनकर बाइक छोड़ पेड़ पर चढ़े, देखें तस्वीरें

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में टाइगर जंगल में कहीं भी घूमते हुए मिल जाते हैं। इसलिए मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट कहा जाता है, यहां दुनिया भर के लोग टाइगर को देखने आते हैं। हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाइक पर सवार दो श्रद्धालुओं के सामने अचानक टाईगर आ गया तो वहां अपनी बाइक छोड़कर रफूचक्कर हो गए। वहीं पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन के पर्यटकों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

google news

भाजपा प्रभारी ने बाघों को अपने कैमरे में किया कैद

जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार पन्ना जिले के रिजर्व एरिया में स्थित झलारिया महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे, लेकिन अचानक से उनके सामने बाघ आ गया तो उनके पसीने छूट गए दोनों बाइक से उतरे और और पैदल ही दौड़ पड़े। जानकारी मिली है कि यह घटना 11 फरवरी की है करीब आधे घंटे तक बाघ वाहनों के आगे चलते रहे। घटना की जानकारी जैसे ही वन विभाग को लगी तो मौके पर पहुंच गई इसके साथ ही पन्ना जिले के भाजपा प्रभारी नंदकिशोर नापित ने इस घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भाजपा प्रभारी ने बताया आंखों देखा हाल

भाजपा प्रभारी डॉ. नंदकिशोर नापित ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वहां पन्ना टाइगर रिजर्व एरिया में झलारिया महादेव मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में अचानक दो बाइक सवारों के सामने टाईगर आ गया तो वहां बाइक छोड़कर रफूचक्कर हो गए इसके बाद यह घटनाक्रम उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया।

साल में एक बार खोला जाता है मंदिर

आपकी जानकारी के लिए बता दें पन्ना टाइगर रिजर्व एरिया में सड़क से करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर जलारिया महादेव मंदिर साल में एक बार आम लोगों के लिए खोला जाता है। उसी का दर्शन करने के लिए दोनों बाइक सवार जा रहे थे लेकिन अचानक से उनके सामने बाघ आ गया। फिलहाल बाघ कुछ देर बाद वहां से चला गया।

google news