मिल का पत्थर साबित हुई ये योजना, 23 लाख खाते खुलवाकर मध्यप्रदेश ने बनाया ये रिकॉर्ड

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सुकन्या योजना चलाई जा रही है इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मध्य प्रदेश ने इस योजना के अंतर्गत करीब 23 खाते खुलवा कर एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। योजना के सफल 7 वर्ष होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों को बधाई देने के साथ ही बेटियों के सपनों को पंख लगाए जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उनके सपनों को साकार करना हम सभी का दायित्व है।

google news

मुख्यमंत्री का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार और आम नागरिकों ने मिलकर बेटियों के सपनों को पंख लगाने में बड़ा सहयोग रहा है। इसी का नतीजा है कि आज मध्यप्रदेश ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बेटियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास होंगे। निश्चित ही बेटियों में बचाव की प्रवृत्ति का विकास हो रहा है।

सुकन्या समृद्धि योजना को 7 वर्ष हुए पूर्ण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी को सशक्त बनाने के लिए इस योजना का शुभारंभ 7 वर्ष पहले किया था। आज इस योजना को करीब 7 वर्ष हो चुके हैं। इस योजना के अंतर्गत कई बेटियों के सपनों को पंख लगाए गए इस योजना में सभी नागरिक और परिवार को मैं बधाई देता हूं।

मिल का पत्थर साबित हुई सुकन्या समृद्धि योजना

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के सशक्तिकरण के लिए सुकन्या समृद्धि योजना बहुत ही जरूरी है। इससे समाज नारी शक्ति का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश को राष्ट्र सतत बनाने में भूमिका निभा पाए इस उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित सुकन्या योजना मील का पत्थर साबित हुई है। आज हर क्षेत्र में बेटी आगे बढ़ रही है इस योजना से 22 लाख 94 हजार से अधिक खाते खोले जा चुके हैं।

google news