मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा, इन जिलों को दी करोड़ों की सौगात, छात्रों-किसानों को मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार 2022 में हर वर्ग को राहत देने में लगी। गुरुवार को सरकार ने लाखों हितग्राहियों को मुफ्त राशन की सुविधा दी है। वहीं सितंबर में कई हितग्राहियों को फ्री खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल 15 तारीख से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्रों को 10 किलो के साथ ही 6वीं से 8वीं तक के छात्रों को 15 किलो मूंग दाल दी जाएगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश में किसी भी गरीब को बिना राशन के नहीं रहने दिया जाएगा हर गरीब को इसका लाभ मिलेगा।

google news

मुख्यमंत्री ने की छात्रों के लिए बड़ी घोषणा

दरअसल शिवराज सरकार गरीब वर्ग को लेकर कई तरह की योजना चला रही है। अमृत महोत्सव के तहत अन्न योजना बुधवार को मध्य प्रदेश के हितग्राहियों को दिया गया। इसी के साथ ही आगामी सितंबर महीने में हितग्राहियों को फ्री खाद्यान्न का वितरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही प्रदेश के कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी गरीब बिना राशन के नहीं रह सकता है। हर वर्ग के लिए शिवराज सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने छात्रों के लिए 15 तारीख के बाद 10 से 15 किलो मूंग दाल वितरित करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी छात्रों को 10 किलो और 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को 15 किलो प्रति छात्र के हिसाब से मूंग दाल बांटी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में राशन वेतन में किसी भी तरह की गड़बड़ घोटाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अगर आवश्यकता पड़ी तो उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाएगा। प्रदेश में पीएम गरीब कल्याण अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीबों को प्रतिमाह 5 किलो राशन वितरण किया जा रहा है। वहीं हर महीने अब हितग्राहियों को राशन दिया जाएगा।

इन कॉलेजों के नाम बदलने की घोषणा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ कॉलेजों के नाम बदलने की भी घोषणा कर दी है। इन कॉलेजों के नाम बदलने की मांग विधायक प्रणय पांडे ने की थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बहोरीबंद कॉलेज का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती फिल्म नाबाद कॉलेज का नाम स्वामी विवेकानंद और बहोरीबंद के नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम वीरांगना रानी अवंती बाई के नाम से करने का फैसला कर लिया है। इसके साथ ही माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन योजना बनाकर 159 गांव में पीने के पानी की योजना को मंजूरी भी सीएम ने दी है।

google news

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला स्व सहायता समूह के लिए भी बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब स्व सहायता समूह की महिलाओं की महीने की आय 10 हजार होगी। वहीं आयुष्मान योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना शहरी तथा ग्रामीण फुटपाथ विक्रेता योजना के साथ हर महीने हो रहे रोजगार दिवस के बारे में भी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने 423 करोड 96 लाख 46 हजार रुपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी है। वहीं 357 करोड़ 70 लाख 65000 के विकास कार्यों का लोकार्पण के साथ ही 66 करोड़ 25 लाख 78000 के कार्यों का भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है।