गोल्ड खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत, खरीदने का है बेहतरीन मौका, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव

शादियों के सीजन में सोना चांदी खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। दरअसल सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस समय सोने और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने के भाव में नरमी देखी गई। यानी कि 24 कैरेट सोने के दाम 48 हजार 320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 50 हजार 740 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बीते दिनों पहले सोने की कीमत 70—80 हजार के करीब हो गई थी, लेकिन अब सोने के दाम में यह बड़ी गिरावट देखी जा रही है। इसका फायदा अब शादी के लिए जेवरात खरीदने वालों को मिलेगा।

google news

दरअसल राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में 30 मार्च को सोने के भाव में गिरावट देखी गई। यहां सराफा बाजार में सोना 48 हजार 720 रुपए था जबकि 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 50 हजार 840 थी। मंगलवार को भी सोने और चांदी के दाम में नरमी देखी गई थी। शादियों के सीजन लगातार सोने के दाम में कमी नजर आ रही है।

जानिए चांदी की कीमत

वहीं सोने के साथ ही चांदी के दाम भी कम हुए है। अगर बात मंगलवार की करें तो यहां चांदी 72 हजार 300 रुपये प्रति किलो थी। वहीं बुधवार को चांदी की कीमत में कमी देखी गई। यानी कि 71 हजार 700 रुपये के हिसाब से चांदी बिक रही। इसका फायदा अब शादियों के सीजन में जेवरात खरीदने वालों को मिल रहा है।

22 कैरेट सोन में होती है 91 प्रतिशत की शुद्धता

बता दें कि इस समय चांदी और सोने के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 24 कैरेट सोने में 9959 प्रतिशत शुद्धता होती है। वहीं 22 कैरेट में 91% शुद्धता तो वहीं 20 कैरेट में 9 परसेंट अन्य धातु जैसे जिंक, चांदी, तांबा मिलाकर जेबर तैयार किए जाते हैं, लेकिन 24 कैरेट का सोना शानदार होता है, क्योंकि इसके आभूषण नहीं बनते इसकी वजह से दुकानदार 22 कैरेट का सोना अपनी दुकान में बेचते है।

google news

दरअसल ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल करते हैं। 24 कैरेट से ज्यादा का नहीं होता है। सोना जितनी ज्यादा कैरेट का होगा उतना ही शुद्ध माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें शुद्ध सोने की पहचान कैसे की जा सकती है। ISO द्वारा सोने की शुद्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसकी पहचान बहुत आसानी से की जा सकती है। 24 कैरेट के सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 18 कैरेट पर 750, 21 कैरेट पर 875 लिखा होता है जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति आसानी से इसकी पहचान कर सकता है।