खुशखबरी! नवरात्रि के पहले औंधे मुंह गिरी सोने की कीमत, लगातार गिरावट से खरीददारी में आया उछाल, जानिए ताजा भाव

देशभर में शारदीय नवरात्रि 2022 की शुरुआत सोमवार 26 सितंबर से होने जा रही है। नवरात्रि के पहले दिन ही सोना खरीदने वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। बैंक बाजार डॉटकॉम के अनुसार भोपाल सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने के दाम में हल्की सी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सोने में निवेश करने वालों के लिए अगर थोड़ी भी गिरावट होती है तो उन्हें काफी फायदा मिलता है।

google news

सोने की कीमत में हुई इतने रुपए की गिरावट

भोपाल के सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम के दाम 4678 रुपए है, जबकि रविवार को 4688 रुपए कीमत थी। यानी कि कल के मुकाबले कीमत में 10 रुपए प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इसी तरह 24 कैरेट की कीमतों में भी बदलाव हुआ है ।24 कैरेट सोने के 1 ग्राम सोने की कीमत 4912 रुपए है, जबकि रविवार को 4922 रुपए थी। यानी 10 रुपए की गिरावट देखने को मिली। इस तरह अगर 22 कैरेट के 8 ग्राम सोने की कीमत की बात करें तो 37424 रुपए हैं, जबकि रविवार को 37504 रुपए थी। यानी सीधे 80 रुपए की गिरावट देखने को मिली। इसी तरह 24 कैरेट के 8 ग्राम सोने की कीमत 39296 रुपए हैं, जबकि कल 39376 रुपए थी यानी सोना सीधे 80 रुपए सस्ता हुआ है।

जानिए चांदी की ताजा कीमत

इसी तरह अगर हम चांदी की बात करें तो 1 ग्राम चांदी की कीमत 61.5 रुपए हैं। यानी की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 61500 रुपए हैं। रविवार को भी सराफा बाजार में 61500 रुपए कीमत में ही चांदी बिकी है। यानी कि दोनों दिन किसी भी तरह कीमत में बदलाव देखने को नहीं मिला है।

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर होता है। 22 कैरेट सोना 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। जबकि 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध पाया जाता है। इसलिए 22 कैरेट वाले सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे-तांबा, चांदी, जिंक, मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है इसीलिए इससे जेवरात नहीं बनाए जा सकते हैं।

google news