केंद्र ने दी शिवराज सरकार को 879 करोड़ की सौगात, इन जिलों को मिलेगा बड़ा लाभ

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को एक के बाद एक कई सौगात दे रहे है। इसी बीच शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा तोहफा शिवराज सरकार को मिला है। दरअसल मध्य प्रदेश में पर्यटन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही पर्यटन और धरोहर को अपडेट करने के लिए राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही सड़क मार्गों के लिए 879 करोड रुपए प्रदान किए हैं।

google news

शुक्रवार को मध्य प्रदेश लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने जानकारी देते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के पर्यटन को मजबूत करने के इरादे से दो महत्वपूर्ण सड़कों के लिए 9 करोड रुपए की शक्ति प्रदान की गई है। पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के साथ ही सड़कों को मत अपग्रेड किया जाएगा। इसमें सांची से चंदेरी और कान्हा नेशनल पार्क से लेकर नर्मदा नदी के उद्गम क्षेत्र की सड़क शामिल है। इसके साथ ही फॉसिल पार्क रेपुरा डिंडोरी के लिए पर्यटन को सुबह व्यतीत करने के लिए सड़क को अपग्रेड किया जाएगा इसमें अमरकंटक भी शामिल है।

2 सड़कों के लिए मिली अलग- अलग राशि

वहीं मध्य प्रदेश को इस तरह की सौगात मिलने के बाद मंत्री गोपाल भार्गव ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है। मध्य प्रदेश में दो महत्वपूर्ण सड़कों कुरवाई से मुंगावली चंदेरी के लिए 386 करोड़ रुपये दिये गए है। इसमें 81 किलोमीटर के मार्ग को अपग्रेड किया जायेगा। इसके साथ डिंडोरी से मंडला के लिए 493 करोड़ रुपये मिले है जिसमें 93 किमी की सड़क को सुधारा जायेगा।

वहीं मध्यप्रदेश को सौगात मिलने के बाद मंडलोई बताया है कि कुरवाई मुंगावली चंदेरी के अपग्रेड से एक तरफ जहां साची और चंदेरी आने वाले पर्यटकों को अच्छी सड़क का लाभ मिलेगा तो वहीं क्षेत्रवासी को भी यूपी के झांसी सहित ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर तक आसानी से पहुँच जाएंगे। वहीं मंडला डिंडोरी के अपग्रेडेशन से छत्तीसगढ़ के नॉर्थ साउथ कॉरिडोर में भी पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही परिवहन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ेगा।

google news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *