मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा, 100 करोड़ की लागत से शुरू होगी ये 4 महत्वपूर्ण योजना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला स्वयं सहायता समूह को 300 करोड़ रुपए वितरित किए तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं के लिए 4 बड़ी घोषणा की है जिसमें 100 करोड़ की लागत से यह योजना शुरू होगी जिसमें महिला वित्त विभाग निगम के शुद्धिकरण करने के साथ ही महिला उद्यम शक्ति योजना शुरू की जाएगी। इसके साथ ही महिला उद्यम प्रोत्साहन के लिए इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण होगा। वहीं मुख्यमंत्री नारी सम्मान को भी स्थापित किया जाएगा। इन चार बड़ी योजनाओं से प्रदेश भर की महिलाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।

google news

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास में हुए कार्यक्रम के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में महिला स्व सहायता समूह को पोषण आहार संयंत्र की चाबी सौंपी गई है । वहीं दूसरी ओर स्व सहायता समूह की महिलाओं को 300 करोड रुपए वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए 100 करोड़ की लागत से 4 योजना शुरू करने की बड़ी घोषणा की है जिसमें महिला वित्त विभाग निगम को सुदृढ़ीकरण करने के साथ ही महिला उद्यम शक्ति योजना शुरू होगी तो वहीं महिलाओं के लिए इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोश भी स्थापित करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।

सीएम ने इन 4 योजना की घोषणा की

मध्यप्रदेश में महिला स्व सहायता समूह कई तरह के कार्य कर रहे हैं जिनमें समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, राशन दुकानों का संचालन, फ्लाई एश से ईंट निर्माण,गणवेश निर्माण, पोषण आहार समेत कई तरह के कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए 4 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जिनमें प्रदेश में महिला वित्त विकास निगम का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। इसके साथ ही 100 करोड रुपए की लागत से मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष स्थापित किया जायेगा। वहीं मुख्यमंत्री महिला उद्यम शक्ति योजना प्रारंभ होगी। इसके साथ ही इंदौर एवं भोपाल में महिला उद्यम प्रोत्साहन के लिए इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बोले-महिला सशक्तिकरण से आई क्रांति

वहीं इस महिला सशक्तिकरण क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूहों के सफलता की कहानी’ पुस्तक का विमोचन किया है इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में का क्रांति आई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य जो नगरी निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दे रहा है इसके साथ ही शिक्षकों की भर्ती में भी 50% आरक्षण और शासकीय सेवाओं में 33% का आरक्षण सरकार के द्वारा दिया जा रहा है इसके साथ ही मध्य प्रदेश में बेटियां सशक्त और सक्षम बन रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना चला रहे हैं। महिलाओं को उज्जवला गैस सिलेंडर दे रहे हैं और कई तरह की योजनाएं लाभ पहुंचाया जा रहा है

google news