मध्यप्रदेश में नवंबर माह में भी ठंड गायब, बढ़ती सर्द हवाओं से दो दिनों में होगा मौसम में बड़ा बदलाव

MP Weather Update: भारत के उत्तरी हिस्से से आ रही ठंडी हवाओं ने मध्यप्रदेश में सर्दी का एहसास कराया है। इन सर्द हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में कमी होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले 2 दिनों में मध्य प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। बीते शनिवार को मध्यप्रदेश में नौगांव ऐसा क्षेत्र रहा जहां सबसे कम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मध्य प्रदेश का पर्यटक स्थल पचमढ़ी है जहां तापमान न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा है।

google news
Winter in Madhyapradesh

आने वाले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के सभी संभागों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा। बीते कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर वह रीवा संभाग में तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। बीते शनिवार मध्य प्रदेश के सभी संभागों में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई है मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला का कहना है कि भारत के उत्तरी भाग में काफी बर्फबारी हुई है जिसके चलते हवाओं का रुख उत्तर पूर्वी हो रहा है। इस वजह से ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया है कि सोमवार से शुरू हुए सप्ताह में रात के तापमान में और भी अधिक गिरावट देखी जा सकती है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसे उत्तर भारत पहुंचने में कुछ ही समय शेष है। इस पश्चिमी विक्षोभ के भारत में पहुंचने से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्व वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने यह भी कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा।

Piyush Talesara

I am a Digital Marketer Graduate in B.Com. I am specializing in running advertisements and writing articles. I am working for two years as a Journalist at the daily madhya pradesh.

Piyush Talesara has 55 posts and counting. See all posts by Piyush Talesara

Piyush Talesara