2000 के नोट रखने वालों के लिए जरूरी खबर, मोदी सरकार ने दी अब ये बड़ी जानकारी

इस समय नकली नोट की भरमार आ रही है। बैंकिंग सिस्टम में 2021-22 की बात करें तो दो हजार मूल्य के 13604 नकली नोट गिरफ्त में लिए गए थे ।साल 2019 में ऐसे नकली नोट की संख्या 90000 को पार गई। 2000 के जाली नोट को लेकर कई लोगों को टेंशन लगी रहती है, लेकिन उन्हीं के लिए अब एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल सरकार की तरफ से लोकसभा में जानकारी दी गई है जिसमें पहले के मुकाबले बैंकिंग सिस्टम में 2000 के जाली नोट की संख्या अब काफी कम हो गई है।

google news

2018-20 में देखी गई नकली नोटों की संख्या

नया साल 2018 से 2020 के बीच ऐसे नकली नोट की संख्या में तेजी देखने को मिली थी। हालांकि अब सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब लगातार जाली नोट की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। 2000 के नकली नोटों की संख्या और उन पर नियंत्रण के तरीकों के बारे में पूछा गया था। लगातार 2000 के नकली नोट सामने आ रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। सरकार नकली नोट पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

वित्त राज्य मंत्री ने दी ये जानकारी

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा साल 2021-22 में देश के बैंकिंग सिस्टम में 2000 के 13604 नकली नोट पकड़े गए। सरकुलेशन में मौजूद 2000 के नोट का सिर्फ 0.00063 प्रतिशत ही है। 2018 से 2020 के बीच नकली नोट की संख्या बढ़ रही थी। मंत्रालय के द्वारा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के आधार पर जानकारी मिली है। 2018 के दौरान 54776 नकली नोट पकड़े। 2019 में 90556 नोट पकड़े गए। कुल मिलाकर करीब 2.5 लाख नकली नोट पकड़े गए थे। जानकारी के अनुसार 90 प्रतिशत नकली नोट में सुरक्षा के बीच मौजूद थे, लेकिन उनकी क्वालिटी काफी खराब पाई गई थी।

एनआईए ऐसे सभी मामलों की जांच कर रही

वित्त मंत्रालय के अनुसार नकली नोट का प्रवाह रोकने के लिए सरकार की तरफ से कई तरह के कदम उठाए गए हैं। एनआईए ऐसे सभी मामलों की जांच कर रही है। ऐसे नकली नोट को इस्तेमाल किया गया, जिन्हें पहचान पाना मुश्किल था एनआईए ऐसे मामलों और जांच के निष्कर्ष को अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा कर रही है। एनआईए ऐसे मामलों की जांच कर रही है। जिसमें नकली नोटों का उपयोग कर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया गया। एनआईए ने रैपिंग एंड फैंसी सेल्फी बनाया है, लेकिन अब सरकार लगातार नकली नोटों को रोकने में सख्त कदम उठाते नजर आ रही है। जिससे अब नकली नोट बाजार में कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।

google news