रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फंसे कई भारतीय छात्र, स्वच्छ शहर इंदौर में बाबा भोलेनाथ से मांगी सलाम​ती की दुआ

रूस और यूक्रेन के बीच कई दिनों से युद्ध छिड़ा हुआ है। कई भारतीय बच्चे जो पढ़ाई के लिए गए थे, वहां यूक्रेन में फंस गए है उन्हें भारत लाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। एयर इंडिया के विमान से भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। वहीं छात्रों की सलामती के लिए मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महाशिवरात्रि के मौके पर शिव अभिषेक और पूजन किया और यूक्रेन में फंसे छात्रों की सलामती की दुआ मांगी है।

google news

कांग्रेस ने किया बाबा महादेव का जलाभिषेक

कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि यूक्रेन के युद्ध विगत 6 दिनों से निरंतर चल रहा है। दिन और रात दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल दाग रहे, तोप से हमला कर रहे हैं। हजारों नागरिक की मौत हो चुकी है। भारत के 12000 छात्र जो मेडिकल की शिक्षा के लिए यूक्रेन गए थे वहां फंस गए और उन्हें रात दिन डर और दहशत में रहना पड़ रहा है। इतना ही नहीं भारतीय छात्रों पर यूक्रेन पुलिस, सेना द्वारा पर बर्बरता की जा रही है उन सब बातों से छात्रों की रक्षा सुरक्षा हो वहां सभी स्वस्थ रहें और जल्द से जल्द सकुशल वापस भारत आए। इसी मनोकामना को लेकर शिवरात्रि के पावन पर्व पर राजा महाकाल का जलाभिषेक किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय केंद्र की मोदी सरकार यूक्रेन में फंसे छात्रों को भारत लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं उन छात्रों की सलामती के लिए कई मंदिरों में बीजेपी कांग्रेस के नेताओं के द्वारा उनकी सलामती की दुआ की जा रही है। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस के विवेक खंडेलवाल ने भी इंदौर में महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और यूक्रेन में फंसे छात्रों की सलामती की दुआ की है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया को सरकार ने सौंपी ये जिम्मेदारी

भारत सरकार भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और अभी तक कई भारतीयों को एयर इंडिया विमान के द्वारा भारत लाया जा चुका है। वहीं कई छात्र भी आ गए हैं, लेकिन लगातार यूक्रेन में भारतीय छात्रों से हो रही बर्बरता भारत के लोगों को चिंता में डाल रही है। इसी बीच हर एक नागरिक उन बच्चों की सुरक्षा की सलामती की दुआ मांग रहे है। वहीं केंद्र सरकार ने भारतीयों को वापस लाने की जिम्मेदारी केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी है। इन्होंने भी बीते दिन पहले कहा था कि सभी भारतीयों को वापस सुरक्षित वतन ले आते तब तक थमेंगे नहीं।

google news