मध्यप्रदेश में मूंग और उड़द का लक्ष्य से अधिक उपार्जन, अब तक इतने लाख मीट्रिक टन हुई खरीदी, किसानों को भूगतान किए इतने करोड़

मध्य प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में संबंधित कार्यों की जानकारी ली है। बता दें कि मध्य प्रदेश में करीब 3.5 लाख मैट्रिक टन मूंग और उड़द की खरीदी की जा चुकी है। केंद्र सरकार के द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक खरीदी की गई है। वहीं किसानों को 1415 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि का भुगतान भी कर दिया गया है।

google news

32 जिलों में मूंग, 10 जिलों में उड़द की खरीदी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में किसानों को उपार्जित फसल की राशि के भुगतान को लेकर समीक्षा की है। जानकारी मिली है कि प्रदेश के 32 जिलों में हो और 10 जिलों में उड़द की खरीदी की जा रही है। इसके लिए मध्य प्रदेश के 234772 किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है। देश में अब तक 146886 किसानों के मूंग का उपार्जन किया जा चुका है। बैठक में जानकारी देते हुए केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार प्रतिदिन हर किसान से 40 क्विंटल मात्रा का उपार्जन किया जा रहा है। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें 2507 करोड़ 1200000 रुपए की मांग खरीदी की जा चुकी है।

किसानों को इतने करोड़ रुपए किए भूगतान

वहीं जिन किसानों से खरीदी की गई है उन किसानों को 1415 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। उड़द की खरीदी के लिए 370 खरीदी केंद्र बनाए गए थे। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए मूंग खरीदी के 275645 मेट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके मुताबिक अब तक 344622 मेट्रिक टन मूंग का उपार्जन किया गया है।

इन जिलों में अधिक हुई मूंग की खरीदी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस समय मूंग खरीदी की जा रही है। जिसमें नरसिंहपुर, देवास, जबलपुर, सीहोर, सागर, नर्मदापुरम, हरदा और रायसेन में मूंग की खरीदी सबसे अधिक देखने को मिली है। 200000 किसानों को एसएमएस भेजे जा चुके हैं। 8 अगस्त से मुंह और उड़द का उपार्जन मिनिमम सपोर्ट प्राइस पर किया जा रहा है।

google news