International Women’s Day: मुख्यमंत्री शिवराज आज देंगे बड़ी सौगात, स्व सहायता समूह को वितरित करेंगे इतने करोड़ की राशि

मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला स्व सहायता समूह को बड़ी सौगात देने वाले वाले हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी 31 मार्च तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। वहीं स्व सहायता समूह को 300 करोड़ रुपए की राशि वितरित करेंगे। इसको लेकर देवास जिले के मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

google news

सीएम करेंगे 300 करोड़ की राशि का वितरण

दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे तो वहीं दूसरी ओर महिला स्व सहायता समूह को 300 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। महिला स्व सहायता समूह मध्यप्रदेश में कई तरह के रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए काम कर रहा है। एक रिपोर्ट की माने तो राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा करीब 40 लाख महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का काम किया गया है।

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्व सहायता समूह चलाया जा रहा है। जिसमें यह समूह कई महिलाओं को जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रही है और उनकी आय के स्त्रोत बढ़ाने का मौका दिया जा रहा है। इसके साथ ही कई प्रकार की विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों से इन्हें जोड़ने का काम किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध व्यवसाय पशुपालन समेत कृषि क्षेत्र में भी इन महिलाओं को राशि दी जा रही है।

इसके साथ ही शिवराज सरकार के द्वारा पोषण आहार संयंत्रों के संचालन के काम सहित डीजल लुब्रिकेंट आयल की बिक्री पेयजल पदार्थ योजनाओं का प्रबंधन सहित लाइफ से ईट निर्माण समेत कई कार्य स्व सहायता समूह को सौंपा गया है। जिससे आई में वृद्धि हो रही है। वहीं कई महिलाओं को भी इससे जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।इसके साथ ही महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को गणवेश निर्माण सिलाई समेत कई प्रकार के कार्य उनके द्वारा किए जा रहे हैं जिससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

google news