IOC session 2023: भारत को 40 साल बाद मिली ये खास उपलब्धि, नीता अंबानी ने की जोरदार पैरवी

शनिवार को मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 140वीं बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भारत को 2023 में ओलंपिक की मेजबानी करने का अधिकार मिला है। दरअसल ओलंपिक समिति की 140 वीं बैठक के दौरान भारत ने अगली बैठक की मेजबानी का अधिकार जीत लिया है। इसमें इसमें भारत को 74 मतों में से 75 वोट मिले हैं। भारत को यह अवसर मिलने पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इसे गर्व का अवसर बताया है। नीता अंबानी ने भारत की तरफ से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए IOC की आगामी बैठक भारत में करने की दमदार पैरवी की है।

google news

नीता अंबानी ने इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि भविष्य में युवा ओलंपिक और ओलंपिक खेलों को भारत में लाना हमारा सपना है। जिससे भारत के नौजवान ओलंपिक की विशालता को महसूस करें हमारा देश सबसे युवा देश है हम इस साझेदारी को और मजबूत करना चाहते हैं।

40 साल बाद भारत को मिला मौका

नीता अंबानी ने आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिलने के बाद काफी खुशी जाहिर की है। उनका कहना है ओलंपिक मूवमेंट 40 साल के इंतजार के बाद भारत को मिला है। 2023 में मैं मुंबई IOC सत्र की मेजबानी करने का सम्मान भारत को सौंपने के लिए इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी की आभारी हूं। ओलंपिक भारतीय खेलों के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा। 2023 में वंचित समुदायों के युवाओं को विशिष्ट खेल विकास कार्यों के कार्यक्रमों की एक संख्या शुरू का करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

भारत में दूसरी बार होगा आईओसी सत्र

भारतीय भारतीय प्रतिनिधित्व मंडल में आईओसी सदस्य नीता अंबानी, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे। भारत में दूसरा मौका होगा जब IOC सत्र होगा इसके पहले 1983 में नई दिल्ली में आईओसी सत्र की मेजबानी की गई थी।

google news