देश में इसी महीने ट्रैक पर दौड़ेगी ‘मिनी बुलेट ट्रेन’, यात्रियों को 200 किमी की स्पीड से करायेगी सफर

भारतीय रेलवे यात्रियों को जल्दी सफर कराने और उनकी सुविधा के अनुरूप कई तरह की ट्रेन चलाई जा रही है। भारत में एक और ट्रेन चलने वाली है जिसकी 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रहेंगी। इसे मिनी बुलेट ट्रेन भी कहा जाता है। यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ तक चलेगी इसे श्रीजी मेरठ रैपिड रेल कहां जाता है अब इसके लिए यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि यह ट्रेन मई के आखिरी सप्ताह से शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार इस ट्रेन के संचालन से पहले दुहाई डिपो में ट्रायल लिया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम द्वारा वहां पर ट्रक बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

google news

इस ट्रेन के चलने से लाखों को होगा फायदा

दरअसल आधुनिक दौर में देश विकास की ओर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लगातार भारतीय रेलवे भी कई तरह की ट्रेनें शुरू कर रहा है। अब यात्रियों को हाई स्पीड से चलने वाली ट्रेन की सुविधा मिलने लगी है। ऐसे में अब यात्रियों को ज्यादा इंतजार की जरूरत नहीं है। दिल्ली से मेरठ के बीच 30 रैपिड ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रैपिड रेल के मोटर और ट्रेलर कोच का निर्माण कार्य गुजरात में किया जा रहा है। इस रैपिड रेल में स्टैंडर्ड कोच लगाए जाएंगे। मार्च 2023 में साहिबाबाद से दुहाई के बीच और मार्च 2025 में दिल्ली से मेरठ के बीच रेल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। चलने से लाखों लोगों को फायदा मिलने के साथ ही प्रदूषण की समस्या भी कम हो जाएगी।

इतने यात्री आसानी से कर सकते है सफर

इस ट्रेन में कई तरह की सुविधा यात्रियों को मिलने वाली है। इसमें एक कोच में 71 यात्री बैठ सकते हैं। वहीं एक कोच में अधिकतम 400 यात्रियों के बैठने की सुविधा दी जा रही है। वहीं आपातकालीन स्थिति के लिए रैपर ट्रेन में मरीज को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाने की भी सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही ट्रेन के स्टेशन से यात्रीगण कार बाइक और साइकिल किराए पर लेकर यात्रा कर सकते हैं। जानकारी मिल रही है कि मार्च 2023 में छायावाद के दोहाई और 2025 में दिल्ली से मेरठ संचालन होगा। गाजियाबाद मेरठ मोड पर रैपिड ट्रेन स्टेशन का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। वहीं 8 मार्च 2019 को आरआरटीएस कॉरिडोर का शिलान्यास किया गया था।

बता दें कि सिविल निर्माण का कार्य जून 2019 में शुरू हुआ था जिसमें प्राथमिक खंड में सिविल का कार्य 90% तक पूरा हो गया है ।वहीं प्राथमिक खंड में साहिबाबाद गाजियाबाद गुलधर, दुहाई और डिपों स्टेशन होंगे। हालांकि जो भी हो लेकिन जल्दी ही ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

google news