भारत में 1 अक्टूबर को 5जी सेवा का हुआ आगाज, इन 13 शहरों को मिला लाभ, जानिए क्या है 2जी, 3जी और 4जी में अंतर

देश में कई दिनों से 5 जीत सेवा का इंतजार कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशखबरी दी है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर यानी शनिवार को देश में 5जी सर्विस लॉन्च कर दी है। 5जी लॉन्च होने के बाद हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा अब लोगों को मिलेगी जिससे अत्यधिक विश्व में संचार की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। प्रधानमंत्री मोदी 5जी लांच करने के दौरान दिल्ली के द्वारका सेक्टर 25 में मेट्रो के आगामी स्टेशन की भूमिका सुरंग से 5जी से गांवों के कामकाज के प्रदर्शन को भी देखा है।

google news

इन 13 शहरों को मिली 5जी की सेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया है। पहले चरण में देश के 13 शहरों को 5जी सेवा का लाभ मिला है जिनमें राजधानी दिल्ली, चेन्नई, चंडीगढ़, बेंगलुरु, अहमदाबाद, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद ,कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, जामनगर और पुणे शामिल है। बता दें कि आईएमसी 2022 का कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा। इसके आधिकारिक एप से भी लाइव देखा जा सकता है। आईएमसी की शुरुआत पहली बार 2017 में हुई थी। पिछले 2 साल से आईएमसी का आयोजन वर्चुअल हो रहा था।

जानिए क्या है 2जी, 3जी और 4जी में अंतर

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि 5जी टेक्नोलॉजी से भारत को काफी फायदा होगा और इससे तकनीक की दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी। अनुमान है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को 2023 से 2040 के बीच करीब 36 ट्रिलियन रुपए का फायदा होगा। वहीं 2जी, 3जी और 4जी में काफी अंतर है। इसी तरह 5जी की स्पीड काफी तेज मानी जा रही है। 4जी तकनीक में लेटेंसी रेट करीब 40 मिली सेकंड होता है जबकि 5जी में यह 10 गुना घटकर 1 मिली सेकंड का ही रह जाता है। इसका मतलब है कि पलक झपकते ही कई गुना तेजी से आपकी स्क्रीन खुलेगी।

पीएम ने 5जी सेवा का शुभारंभ कर कहीं ये बात

5जी सेवा को लांच करते हुए प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि आज तेजी से बदलती दुनिया में भारत को शिर्ष पर चढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा। इस स्थान पर हमारा अधिकार है। भारत में 5जी का रोल आउट भारत से दूरसंचार इतिहास में कोई सामान्य घटना नहीं है। यह तो 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और उच्च अक्षांशाओं को अपने कंधों पर उठाए हुए हैं। 5 जी के साथ भारत का सब डिजिटल साथ और सबका डिजिटल विकास की दिशा में मजबूत कदम उठाया गया है। भारत ने भले ही थोड़ी देर से शुरुआत की हो लेकिन हम दुनिया की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाली और अधिक किफायती 5जी सेवाओं को शुरू कर रहे हैं। 2023 तक हमारे देश के हर शहर हर तालुका और हर तहसील में 5जी पहुंचेगी। इसका काम जिओ कंपनी की तरफ से किया जा रहा है।

google news

मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को नहीं मिली 5जी सेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्तिशाली का आज आगाज हुआ है जिससे देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक क्रांति आएगी। दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल का कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन की शुभारंभ को संबोधित किया है। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद रहे। बता दें कि 5 की सेवा का कई दिनों से लोगों को इंतजार था, लेकिन अभी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसी भी शहर को 5जी सेवा का लाभ नहीं मिला है।