MP: इस जिले में मंडराया भीषण जल संकट, परेशान महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में नृत्य कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश में मार्च में ही गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। गर्मी का सीजन शुरू होते ही जल संकट भी मंडराने लगा है। बढ़ते जल संकट की वजह से कई गांव में लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर है। वहीं लोग पानी के लिए कुएं और नलकूप पर घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। तब जाकर कहीं उन्हें पानी मिल पाता है,लेकिन कई जगह आलम यह है कि उन्हें गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की सुरगांव जोशी की महिलाएं जल समस्या को लेकर परेशान है। जल संकट से जूझ रही महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंच गई और निवाड़ी लोक गीतों पर जमकर नाच गाकर अपनी समस्या जिला प्रशासन के सामने रखी है।

google news

कलेक्टर के सामने अनोखे अंदाज में रखी मांग

बता दें कि भीषण गर्मी की वजह से जलस्तर काफी नीचे जा चुका है। पानी नहीं होने की वजह से लोग परेशान हैं। वहीं कई जगह तो आलम यह है कि लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सुरगांव जोशी की महिलाएं कलेक्टर कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने निमाड़ी लोकगीत पर नाचते गाते हुए जमकर प्रदर्शन किया है। महिलाएं जल संकट को दूर करने का आवेदन लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची उन्होंने यहां अनोखे ढंग से अपनी बात को जिला प्रशासन के सामने रखी है।

दूर दराज से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

खंडवा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों गर्मी के चलते जल संकट की समस्या मंडरा रही है। यहां आलम यह कि लोग दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने को मजबूर है। सुरगांव जोशी की महिलाएं पानी की समस्या से परेशान होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गई और गणगौर पर्व पर गए जाने वाले निवाड़ी लोकगीतों पर नाचते गाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने संयुक्त कलेक्टर कुमार सानू को जल्द समस्या का आवेदन सौंपा। वहीं महिला ललिता बाई की माने तो गांव में जल संकट मंडराया हुआ है। पीने के पानी के लिए कोसों दूर जाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। इसी परेशानी से तंग आकर महिलाओं ने जिला प्रशासन से जल्द निराकरण की मांग की है।

नल जल योजना का पूरा नहीं हुआ काम

गौरतलब है कि इस समय खंडवा जिले में नल जल योजना का काम चल रहा है, लेकिन काम में गति नहीं होने की वजह से इस तरह की समस्या गांव में बनी हुई है। लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है, लेकिन एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दे दिए है कि जल मिशन योजना के काम जल्दी से किया जाए, ताकि ग्रामीणों को समस्या से जूझना नहीं पड़े, लेकिन अभी तक इस योजना को पूरा नहीं कर पाए। जिसकी वजह से इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

google news