Poonam Pandey B’day: विवादित रहने के बाद भी खुब कमाया नाम, गूगल ले चुका है ये एक्शन, जानिए उनसे जुड़ी बातें
बिग बॉस की विनर और बॉलीवुड की अभिनेत्री पूनम पांडे अपना जन्मदिन मना रही है। पूनम पांडे से जुड़ी कई बातें आज हम आपको दिखाएंगे एक समय था जब पूनम पांडे भी विवादित दौर से गुजरी है। पूनम पांडे रियलिटी शो के दौरान लॉकअप में नजर आ रही है। 6 साल पहले पूनम पांडे को गूगल ने बैन कर दिया था। इसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी । इस मौके पर पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां भी बटोरी थी। गूगल ने उनके खिलाफ इतना बड़ा कदम क्यों उठाया था इसके पीछे की कहानी हम आपको इस स्टोरी के जरिए बताने जा रहे हैं।
जाने क्यों हुई पूनम पांडे पर कार्रवाई
दरअसल कंगना रनौत के रियलिटी शो के दौरान पूनम पांडे सलाखों के पीछे नजर आ रही थी। आज वहां अपना जन्मदिन मना रही है। 2017 में उन्होंने एक पांडे नाम का ऐप लांच किया था जो काफी विवादित था। इस ऐप के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी बोल्ड वीडियो शेयर शेयर किए थे। देखते ही देखते उनका यह ऐप काफी विवादों में आ गया था। इसके बाद गूगल ने उन पर कड़ा एक्शन लिया और इस प्ले स्टोर से ऐप को हटा दिया था।
पति पर लगाए गंभीर आरोप
इतना ही नहीं पूनम पांडे ने अपने पति के खिलाफ भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाये थे। हनीमून के दौरान पूनम पांडे ने पति सेम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। पूनम पांडे ने कहा हनीमून के दौरान टीम ने उनके साथ मारपीट की थी। जिसकी वजह से वह काफी विवादों में रही थी। कंगना रनौत के रियलिटी शो के दौरान पूनम पांडे ने अपने पति को लेकर ऐसी बातें कही थी जिससे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
बहरहाल पूनम पांडे शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रही है। उनके जन्मदिन के मौके पर कई सेलिब्रिटी से लेकर उनके फैंस के द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। वहीं उनके इस विवादित एप को लेकर कई तरह की बातें भी फैंस द्वारा कही जा रही है।