​शिवराज सरकार ने गौशालाओं को दी बड़ी सौगात, 52 जिलों को मिलेगा इतने रुपयों का लाभ

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा हर साल गौशालाओं के लिए करोड़ों रुपए का प्रस्ताव लेकर आती है। इसके साथ ही प्रदेश में कई गौशाला खोली जा रही है। एक बार फिर शिवराज सरकार ने गौवंश को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के लिए 33 करोड़ 70 लाख की राशि जारी की है।आपकी जानकारी के लिए बता दें इन रुपयों से 52 जिलों को लाभ मिलेगा। प्रदेश में 1621 गौशालाओं में 2 लाख 76 हजार 765 गोवंश है जिसके हिसाब से हर गौवंश के ऊपर हर दिन 20 रुपये खर्च होंगे।

google news

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई तरह की योजनाएं लेकर आ रहे हैं। किसानों के साथ ही कर्मचारी और अब गौशालाओं को सौगात देने में लगे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के लिए 33 करोड़ 70 लाख की राशि आवंटित की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे प्रदेशभर की गौशालाओं को लाभ मिलेगा।

33 करोड़ 70 लाख की राशि हुई आवंटित

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गौ सेवा योजना के तहत करीब 52 जिलों में 1621 गौशाला संचालित है जिसमें करीब 2 लाख 76 हजार 765 गोवंश है जिन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 33 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है। मध्य प्रदेश के गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वर आनंद गिरी ने इसको लेकर जानकारी दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री सेवा योजना की गौशालाओं में से 530 गोशाला जो महिला स्व सहायता समूह द्वारा चलाई जा रही है। अपर मुख्य सचिव पशुपालन जेएन कंसोटिया की माने तो महिला स्व सहायता समूह द्वारा इन गौशालाओं से जैविक खाद समेत कई गतिविधियों से आय प्राप्त कर रहे है।

google news