MP: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अनोखें अंदाज में दी बधाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताई लोकप्रिय होने की वजह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शनिवार को जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके 64 वें जन्मदिन पर ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकप्रिय होने की वजह बताई है। दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लंबे समय से मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए कई काम करते हुए रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने मामा के रूप में अपनी एक अलग छवि बनाई है।

google news

पीएम मोदी ने इस अंदाज में दी बधाई

दरअसल शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपना 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री यशस्वी नरेंद्र मोदी ने उनको ट्वीट कर बधाई दी है। मोदी ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता को दर्शाया है। उन्होंने लिखा.. मध्य प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान को जन्मदिन की बधाई । उन्होंने आगे लिखा कि विकासोन्मुखी नेतृत्व, प्रशासनिक कौशल और विनम्रता ने उन्हें अनगिनत लोगों का प्रिय बनाया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उनके स्वस्थ रहने के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश भर के समर्थक और विधायकों मंत्रियों के द्वारा उनको बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

ऐसा रहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कार्यकाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिवराज सिंह चौहान नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री बने थे। बाबूलाल गौर की जगह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए थे। वहीं एक बार कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा और प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनी थी। यह सरकार 15 माह तक चली इसके बाद कांग्रेस की सरकार गिरी और फिर से भाजपा की सरकार बनी। जिसमें मुख्यमंत्री के रूप में सीएम शिवराज को चुना गया था। इसके बाद से लगातार यह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

5 मार्च 1959 को सीहोर जिले के एक गांव में जन्मे सीएम शिवराज 13 वर्ष की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। मई 1975 में भोपाल के मॉडल स्कूल छात्र संघ के अध्यक्ष रहे 1990 में पहली बार बुधनी विधानसभा से विधायक बने इसके बाद 1991 में विदिशा संसदीय क्षेत्र से लगातार पांच बार सांसद रहे इसके बाद अब लगातार मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं।

google news

अमल में लेकर आये कई तरह की योजना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में कई तरह की योजना लेकर आए हैं इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को कई तरह की योजनाओं से जोड़ा है। लाडली लक्ष्मी, कन्यादान, तीर्थ दर्शन जैसे कई विभिन्न योजनाएं मध्य प्रदेश में चलाई जा रही है जिससे आम लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही अब नल जल जीवन योजना को भी सुचारू रूप से अमल में लेकर आए हैं। वहीं किसानों के लिए भी कई तरह की योजना चल रही है जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत ऐसी कई योजना शामिल है जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में मूर्त रूप दिया है।