जिस आलीशान घर का हर महीने दे रहे थे 20 लाख किराया, उसी को 19 करोड़ सैलरी वाले टाटा संस के चेयरमैन ने 98 करोड़ में खरीदा

कहते हैं घुड़े के भी दिन फिर जाते हैं और फिर हम तो इंसान हैं। अगर कुछ करने की काबिलियत और हौंसले के साथ ही किस्मत साथ दें तो कुछ भी कर सकते हैं। इसी बीच हम आपको टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के बारे में बताने जा रहे हैं जो 5 साल से जिस डुप्लेक्स में किराए से रह रहे थे अब उसी के मालिक बन गए हैं। दरअसल एन चंद्रशेखरन 20 लाख रुपए किराया में रहे थे, लेकिन अब उन्होंने उसी डुप्लेक्स का सौदा कर लिया और उसके मालिक बन गए है।

google news

91 करोड़ में किया डुप्लेक्स का सौदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मायानगरी मुंबई के पेद्दार रोड स्थित 33 साउथ नाम के लग्जरी टावर में 11वीं और 12वीं फ्लोर पर फैला डुप्लेक्स जिसमें कभी टाटा समूह के चेयरमैन रहा करते थे। इसमें वहां हर महीने 20 लाख का किराया देते थे, लेकिन आज इसका सौदा कर वहां मालिक बन गए है। दरअसल उन्होंने इस डुप्लेक्स का सौदा 98 करोड़ में किया है। परिवार करीब 6000 वर्ग फीट वाले डुप्लेक्स के लिए हर महीने 20 लाख का किराया दे रहे थे। टाटा ग्रुप के चेयरमैन के रूप में 2021 में एन चंद्रशेखरन को करीब 91 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। एन चंद्रशेखरन जिस अपार्टमेंट में रहते हैं उसके पास ही देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी का बंगला एंटीलिया स्थित है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार सौदे के एक सूत्र ने जानकारी में बताया कि चंद्र परिवार यहां कई सालों से 20 करोड़ रुपए के किराए में रह रहा था। 21 फरवरी 2017 में टाटा संस के चेयरमैन का पद संभालने के बाद चंद्रशेखरन इस जगह शिफ्ट हुए थे। इस दौरान उन्होंने इसकी सौदे की बात कही थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। यह इमारत साउथ मुंबई में 10 लोग अस्पताल के पास स्थित है जो करीब 28 मंजिला है और 400 फीट में फैली हुई है ।टाटा ग्रुप के चेयरमैन का डुप्लेक्स 11 और 12 फ्लोर पर करीब 6000 स्कीयर फीट में फैला है।

फिर से टाटा के चेयरमैन बने एन चंद्रशेखरन

दरअसल एक बार फिर टाटा संस ने उन्हें अपना चेयरमैन बनाया है। इसके बाद फिर उन्होंने इस डुप्लेक्स को खरीदने का फैसला किया है। अब उन्हें 2027 तक के लिए चेयरमैन के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। इनको सबसे ज्यादा सैलरी दी जाती है। यहां देश में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले कारपोरेट बॉसेज में इनकी गिनती होती है। इन्हें 2021 में 91 करोड़ मिले हैं। अब वहां इस डुप्लेक्स के मालिक बन गए हैं और अपने परिवार के साथ रहेंगे।

google news