इस मछली ने मछुआरों की चमका दी किस्मत, 13 लाख की खास किस्म की मछली से बदल गई लाइफस्टाइल

इस समय देश के कई राज्यों में मछली का व्यापार बेहद बड़े स्तर पर किया जाता है। हालांकि मछली के कारोबार में कई तरह के बदलाव भी आ गए हैं। इसका व्यापार एक जाति विशेष निषाद जाति के लोग करते हैं, लेकिन अब इस समय हर व्यक्ति या यूं कहे कि कोई भी अब इसका व्यापार कर रहा है। ऐसे में हम आपको इससे जुड़ी एक बहुत ही अच्छी खबर बताने जा रहे हैं। दरअसल मछली का व्यापार व्यक्ति को अर्श से फर्श तक पहुंचा सकता है। ऐसे में अब हम आपको एक ऐसे मछुआरों के बारे में बता रहे हैं जिनकी किस्मत पलट गई और वहां एक खास मछली की वजह से लाखों रुपए के मालिक बन गए है।

google news

26 हजार प्रति किलो में बिकी मछली

दरअसल मछली का व्यापार मछुआरे अपना जीवन यापन करने के लिए करते हैं, लेकिन कहते हैं ना किस्मत कब पलट जाए कोई नहीं जानता है। ऐसे में मछुआरे मछली का व्यापार कर रहे थे उसी समय उन्हें एक खास किस्म की मछली मिली जिससे उनकी किस्मत ही पलट गई है। दरअसल मछुआरों को तेलिया भोला नाम की एक मछली मिली है। जिसका वजन 55 किलो था। वहीं जब इस मछली को बेचा गया तो 3 घंटे चली नीलामी के बाद 26000 प्रति किलो के हिसाब से इसकी कीमत दी गई। ऐसे में इस मछली के मछुआरों को 13 लाख रुपये मिले है।

13 लाख रुपये लगाई गई मछली की कीमत

दरअसल मछुआरों से इस मछली को एक कंपनी ने खरीदी है। इस मछली में कई तरह की विशेषता है ।इस मछली का उपयोग और दिया बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका जबड़े को विदेशों में बेचा जाता है। इस मछली को एक विदेशी कंपनी ने खरीदी है ।यह एक मादा मछली है। पीछले दिनों एक नर तेलिया भोला मछली 9 लाख रुपये में बिकी थी, लेकिन इस मछली को अब 13 रुपए में खरीदा है। 27 जून को उस मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

जानिए इस मछली की खासियत

आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में एक मिनी फिशिंग तट पर इस मछली को पकड़ा गया था और मछुआरे ने भीमावरम के निकट नरसापुरम शहर में व्यापारी को सुनहरी मछली बेच दी थी। कचिड़ी मछली को वास्तव में मछुआरों और व्यापारियों द्वारा इसकी उच्च कीमत के कारण सुनहरी मछली के नाम से जाना जाता है यह खास मछली गहरे समुद्र में पाई जाती है। जानकारी के अनुसार इस मछली का इस्तेमाल हेल्थ केयर सेक्टर में दवा बनाने में किया जाता है। इसके अलावा हाल ही में जो मछली मछुआरों को मिली है इसका इस्तेमाल और औषधियां बनाने में करते हैं।

google news