​मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 70 वर्षीय महिला हुई जिंदा, एडिशनल एसपी के पास जाकर बोली- मैं जिंदा हूं साहब

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों के काम लेकर तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे है, लेकिन वहीं अफसर उनकी मंशा पर पानी फेर देते हैं और लापरवाही कि वहां हद पार कर जाते हैं जिसे आप सोच भी नहीं सकते। ग्वालियर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक रिटायर्ड पटवारी ने एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। दरअसल रिटायर्ड पटवारी ने बुजुर्ग महिला का जाली प्रमाण पत्र बनाकर लाखों रुपए की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। सोमवार को बुजुर्ग महिला एडिशनल एसपी के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाने लगी। महिला का कहना था कि साहब मैं जिंदा हूं मुझे जालसाजों ने मृत बता दिया गया है।

google news

एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अफसरों के काम को लेकर तारीफों के पुल बांध रहे। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अफसरों के द्वारा उनकी मंशा पर पानी फेरा जा रहा है। ताजा मामला सोमवार को ग्वालियर जिले से आया है जहां गोला का मंदिर इलाके में रहने वाली महिला नारायणी देवी के पति दीवान सिंह का कुछ दिनों पहले निधन हो गया था। महिला के तीन बेटे है और उनका पंडित विहार कॉलोनी में 15 वर्ग फुट का मकान है। ऊपर वाले माले पर वहां रहती है लेकिन महिला से किसी तरह के फर्जी अंगूठा लगवा कर वसीयत हड़प ली गई है।

महिला ने लगाई गुहार, कहा- साहब मैं जिंदा हूं

सोमवार को एडिशनल एसपी कार्यालय पहुंची 70 वर्ष नारायणी देवी ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि पंडित विहार कॉलोनी में रहने वाली वाली बालीबाई नामक महिला ने धोखे से 2020 में अंगूठा लगाकर फर्जी वसीयत तैयार करवा ली। बुजुर्ग महिला का आरोप है इस महिला का पति पूर्व में पटवारी रह चुका है जिन्होंने इस तरीके से उनकी संपत्ति को हड़प लिया है। वहीं महिला ने बताया इस मामले में घास मंडी के रहने वाले नन्हे सिंह और चतुर सिंह ने गवाही दी और जाली दस्तावेज तैयार कर उनकी संपत्ति को हड़प लिया गया है। इतना ही नहीं इस संपत्ति को हड़पने के लिए महिला का जाली मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया गया और उस प्रमाण पत्र में निगम से 5 जनवरी 2001 को नारायणी देवी की मृत्यु होना बताया गया। दरअसल यह सब नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कराया गया है।

अब महिला को मिल रही जान से मारने की धमकी

एडिशनल एसपी के पास पहुंचे 70 वर्षीय महिला के बेटे ने जानकारी देते हुए कहा कि अब जालसाज उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही परिवार को झूठे केस में फंसाने की संख्या भी मिल रही है। नारायणी देवी के बेटे आनंद तोमर की माने तो संपत्ति के खतरे में मां नारायणी बाई को मृत बता दिया गया उसमें बालीबाई का नाम चढ़ा हुआ था।

google news

एसीपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

वहीं इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर सुनवाई करते हुए महिला को जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई कर न्याय दिलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सारे जालसाजों के रिकॉर्ड खंगाल रही है इसमें बुजुर्ग महिला को इंसाफ जरूर दिलाया जाएगा।