महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीपों से जगमगाएगा उज्जैन, ये रिकार्ड बनाने की तैयारी

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन को बीते दिनों है 11 सड़कों की सौगात मिली थी। अब उज्जैन एक बार बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में लगा है। दरअसल महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा महाकाल की नगरी में 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी कई दिनों से चल रही है। वहीं बात करें अयोध्या नगरी की तो यहां 12 लाख दीए जलाए गए थे। ढाई गुना ज्यादा दीपक उज्जैन में जलाए जाएंगे। वहीं इसमें करीब 40 लाख रुपए का खर्च होगा। इसको लेकर कुछ दिन पहले उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बैठक की थी जिसमें अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए थे।

google news

21 लाख दीपक जलाने की तैयारी

दरअसल 1 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। बीते 2 सालों से महामारी की वजह से त्योहारों में रौनक नजर नहीं आ रही थी, लेकिन इस बार महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाने की तैयारी है तो वहीं शहर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दौरान पूरे शहर में दीपक जलाए जाएंगे जिससे पूरा शहर दीपावली की तरह झिलमिल नजर आएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। महाशिवरात्रि के मौके पर शिप्रा नदी के भूखी माता मंदिर घाट से लगाकर रामघाट तक करीब 12 लाख दीपक जलाए जाएंगे। वहीं तीन लाख दीपक शहर के अलग-अलग जगह घरों और प्रतिष्ठानों में लगेंगे। इसके लिए करीब 12000 स्वयंसेवक लगेंगे। वहीं इसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत और स्मार्ट सिटी को दी गई है।

बीते दिनों कलेक्टर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की 15 लाख दिए लगाने की योजना थी, लेकिन फिर लोगों की भागीदारी होने के बाद इस लक्ष्य को बढ़ा दिया गया। अब इसमें स्टूडेंट दूसरे धर्मों से जुड़े लोग, सामाजिक संगठनों के लोग समेत कई लोग शामिल होकर एक समिति बनाई गई है जो अब इसमें सहयोग कर रही है। वहीं शिप्रा किनारे एक हजार दीपक लगाकर रिहर्सल भी की गई है इसमें करीब एक व्यक्ति 100 दीपक लगा सकता है।

google news

अयोध्या से अलग होगा उज्जैन का दीपोत्सव

आपको याद ही होगा भगवान राम की नगरी अयोध्या में 12 लाख दीपक जलाए गए थे। इस दौरान पूरी अयोध्या नगरी झिलमिलाती नजर आई थी। आयोजन दीपावली के मौके पर हुआ था जिसमें 9 लाख दीपक लगाए गए थे इसके बाद पूरे शहर में करीब 12 लाख दीपक जले थे, लेकिन उज्जैन शहर का दीपोत्सव बहुत ही अलग होगा। इसमें अयोध्या और आसपास के गांव सहित कई बड़े शहरों से दीपक मंगाए गए हैं वहीं 21 लाख दीपक जलाने का दावा कलेक्टर आशीष सिंह ने किया है। इसमें अयोध्या नगरी का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी की जा रही है।

अयोध्या दीपोत्सव-2021 में राम की पैड़ी पर 9 लाख दीपक जलाए

सायरन बजते ही इन जगहों पर जलेंगे दीए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपोत्सव में करीब 40 लाख रुपए का खर्चा आया आएगा जिसमें एक दीपक 60 से 90 पैसे का खरीदा गया है। वहीं 1500 डिब्बे तेल लगने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 4 लाख रुपये की बाती भी आएगी। इसके साथ ही अलग-अलग चौराहे पर दीपक जलाए जाएंगे। जिसमें घाटों पर 12 लाख महाकाल मंदिर में चिंतामन, काल भैरव,सहित अन्य मंदिरों में भी दिए जलाए जाएंगे। इसके साथ ही फ्रीगंज टावर पर एक लाख जलेंगे।