रणबीर और आलिया की शादी पर सस्पेंश बरकरार, रणधीर कपूर ने कह दी ये बड़ी बात, फैंस भी रह गए हैरान

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी करने वाले है। इनकी शादी की खबर इस समय बॉलीवुड के गलियारों में छाई हुई है। हालांकि हालांकि शादी के बारे में अभी तक रणबीर कपूर,आलिया भट्ट और उनके परिवारों की तरफ से किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि रणवीर और आलिया आरके हाउस में इसी महीनें सात फेरे ले सकते हैं। बीते दिनों भी शादी को लेकर आलिया और रणबीर कपूर शॉपिंग करते हुए नजर आए थे। वहीं अब रणवीर और आलिया की शादी को लेकर रणधीर कपूर ने कुछ प्रतिक्रिया दी है।

google news

रणबीर कपूर को नहीं कोई जानकारी

दरअसल रणधीर कपूर इस समय मुंबई में है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अभी तक उन्हें रणबीर और आलिया की शादी की किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। रणधीर कपूर रणबीर कपूर के अंकल है। ऐसे में उनको शादी की जानकारी जरूर मिलती। उनका कहना है हमारे घर पर इतनी बड़ी शादी हो रही है ऐसे में उन्हें फोन या किसी भी माध्यम से जानकारी जरूर दी जाती।

दरअसल मेहंदी आर्टिस्ट बिना वीना आगदा ने कुछ दिन पहले आलिया भट्ट से मुलाकात की थी। इसको लेकर मेहंदी आर्टिस्ट ने कहा कि उन्हें आलिया भट्ट ने किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी। अगर शादी होती तो उन्हें जानकारी जरूर मिलती। अगर इस महीने शादी होती है तो यहां मेरे लिए वाकई शॉर्ट नोटिस होगा। वहीं जब आलिया और रणवीर की शादी को लेकर नीतू कपूर से पिपराजी ने सवाल किया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया है। वहीं कुछ दिनों पहले सेलिब्रिटी फोटोग्राफर व्हीलर बयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें नीतू पैपराजी के साथ बात करती हुई दिखाई दिए थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस साल शादी होगी या नहीं यह तो नहीं पता, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। यहां तक कि अभी उनके का अंकल को भी नहीं पता था कि रणवीर और आलिया की शादी होने वाली है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि आखिर आलिया और रणवीर की शादी कब तक होती है वही फैंस को भी इनकी शादी को लेकर बेसब्री से इंतजार है।

google news