सोने के बाद अब औंधे मुंह गिरी चांदी की कीमत, लगातार गिरावट से खरीददारों को मिली राहत, जानिए ताजा भाव

सोना चांदी खरीदने वाले लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश में लगातार सोने चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। राजधानी भोपाल के सराफा बाजार की बात करें अगस्त के महीने की 1 तारीख में सोना लगातार गिरावट की ओर अग्रसर है। कल के मुकाबले 1 से भी ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ।शुक्रवार को सोने की कीमत में एक रुपए की भी बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है। अगर आज 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 4 हजार 813 रुपए यानी कीमतों में 1 रुपए की भी बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है।

google news

24 कैरेट सोने की कीमत में हुई भारी बढ़ोतरी

इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत में भी किसी भी तरह की बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 38 हजार 504 रुपए हैं, जबकि गुरुवार की बात करें तो 38 हजार 504 रुपए था। यानी कीमतों में 1 रुपए की बढ़त नहीं हुई है। इसी तरह 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 5054 रुपए गुरुवार को 5054 रुपए थी। 1 रुपए की भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। यानी कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है इसलिए अगर आप शुक्रवार को सोना खरीदते हैं तो आपको अधिक रुपए खर्च नहीं करने होंगे।

चांदी में 200 रुपए की भारी गिरावट

चांदी की बात करें तो शुक्रवार को चांदी में गिरावट देखने को मिली है। 1 ग्राम चांदी की कीमत 64 रुपए है, जबकि गुरुवार को 64.2 रुपए थी। यानी की कीमतों में 0.2 पैसे का अंतर देखने को मिला है। 1 किलो चांदी की छड़ की कीमत शुक्रवार को 64000 हैं, जबकि गुरुवार को इसकी कीमत 64200 थी। यानी कि सीधे आज 1 किलो चांदी की कीमत में 200 रुपए की गिरावट देखने को मिली है।

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत तक सुध पाया जाता है। 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध पाया जाता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 प्रतिशत धातु जैसे चांदी, तांबा, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं, जबकि 24 कैरेट सोने से किसी भी तरह के जेवर नहीं बनाए जा सकते है। 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसलिए ज्यादातर दुकानों पर 22 कैरेट सोना ही मिलता है।

google news