मध्यप्रदेश में रातभर बारिश के बाद रही ठंडक, अब पसीने से नहा रहे लोग, इतने जून से होगी झमाझम बारिश

मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन शुक्रवार की शाम हुई रिमझिम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन शनिवार को फिर तापमान में बढ़ोतरी की वजह से गर्मी की वजह से लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं। अचानक मौसम ने करवट बदली रिमझिम बारिश हुई लेकिन फिर तापमान ने कहर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। हालांकि जल्दी ही मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक देगा जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

google news

10-15 मिनट की बारिश से मिली गर्मी से राहत

मध्य प्रदेश में गर्मी ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके अलावा मेरठ की बात करें तो यहां 21 साल का रिकॉर्ड गर्मी ने तोड़ दिया है। गर्मी की वजह से मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में हाल बेहाल है। इस साल गर्मी प्रचंड पड़ रही है। वहीं 13 जून से मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक दे देगा जिसके बाद निश्चित ही लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही शाम तक तापमान में बढ़ोतरी नजर आई, लेकिन शाम होते-होते बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। हालांकि बारिश 10 से 15 मिनट होकर रुक गई इसकी वजह से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शनिवार सुबह गर्मी के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं।

जानिए कब देगा मानसून दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में 13 से 15 जून के बीच मानसून दस्तक दे देगा। वहीं 20 जून तक पूरे मध्यप्रदेश में बारिश हो जाएगी। अगर दो-तीन दिन भी लगातार बारिश हो गई तो वहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं शनिवार को प्रदेश भर के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश होने के आसार है।

45 से 41 पर पहुंच गया तापमान

दरअसल शुक्रवार की शाम प्रदेश भर में हुई बारिश की वजह से जहां 45 डिग्री पर तापमान था। वहीं कुछ देर की बारिश में 40 से 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, लेकिन शनिवार को फिर तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन मौसम के दस्तक देने के बाद फिर लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

google news