मध्यप्रदेश के सतना में असामाजिक तत्वरों ने मचाया उत्पात, नेहरू की प्रतिमा पर युवकों ने बरसाए लाठी-डंडे, कमलनाथ ने कहीं ये बात

मध्यप्रदेश के सतना जिले में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर लाठी डंडे बरसाने का मामला सामने आया है। दरअसल इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है जोकि मंगलवार का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ युवक भगवा ध्वज लिए नेहरू जी की प्रतिमा का अपमान करते दिखाई दे रहे है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा कई तरह की प्रतिक्रिया इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की तरफ से सामने आ रही है।

google news

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखी ये बात

इसको लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा यह वीडियो मध्यप्रदेश के सतना जिले का है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्व क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। सरकार से उन्होंने मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और प्रतिमा की सुरक्षा व्यवस्था हो इसके लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार ने भी इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है जिसमें कुछ लोग देश के पहले और पूर्व स्वर्गीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कांग्रेस के द्वारा भी इस पर आपत्ति जताई गई है। वहीं पुलिस ने भी इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच में जुट गई है।

असामाजिक तत्वों के ​खिलाफ पुलिस ने लिया संज्ञान

असामाजिक तत्वों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के साथ छेड़खानी की है। वहां सतना शहर के संयुक्त कलेक्ट्रेट से कुछ ही दूरी पर सवारी चौराहे पर लगी है। इसका वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पत्थर के साथ ही लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ युवा प्रतिमा के स्टैंड पर चढ़कर डंडे मारते दिखाई दे रहे हैं। इन लोगों की हरकत का वीडियो किसी ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है जो कि अब जमकर वायरल हो रहा है।

google news