ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी हुई खत्म, अब ऐसा करते पाए गए तो निरस्त होगा परमिट, जाने नए नियम

इंदौर शहर में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा का चलन भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा में हद से ज्यादा सवारियां बैठाई जाती है जिससे सवारियों को भी दिक्कत होती है साथ ही जान मान का भी खतरा बना हुआ रहता है। ऐसे में अब RTO ने ऑटो रिक्शा चालकों के लिए एक नया नियम बनाया है।

google news

जिसके तहत यदि अब तीन सवारी से ज्यादा सवारी बैठी हुई नजर आती है तो रिक्शा चालक का परमिट निरस्त किया जा सकता है। गौरतलब है कि इसको लेकर आरटीओ द्वारा 9 नवंबर को ही जानकारियों नोटिफिकेशन साझा कर दिए गए थे। देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में शहर में तेजी से ई-रिक्शा और रिक्शा की संख्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। जानकारी के अनुसार इंदौर में 3000 रिक्शा चालाक ऐसे हैं जिनका परमिट नहीं है। वहीं टोटल 15,000 परमिट बने हुए हैं।

बता दें कि बनाए गए नियमों की अवहेलना करता हुआ यदि कोई पकड़ा जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नियम के बाद रिक्शे में पहले जैसे ठूस ठूस कर सवारियों को नहीं भरा जा सकेगा। जिससे सवारियों को भी काफी हद तक राहत मिलने वाली है, और रिक्शा चालकों की मनमानी पर भी लगाम लगेगी। इस आदेश को जारी कर दिया गया है।

नए नियम –

  • सीएनजी आटो को परमिट के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
  • ई रिक्शा केा किसी भी क्षेत्र या मार्ग में प्रतिबंधित किया जा सकेगा।
  • ई रिक्शा को चलाने के लिए क्षेत्र और मार्गों का निर्धारण होगा।
  • अन्य लोक परिवहन की संख्या को देखते अलग अलग परमिट दिए जाएगें।
  • शहरी और ग्रामीण इलाके के आटो का कलर भी अलग होगा।
  • बेटरी आटो में किसी तरह का माडिफिकेशन नहीं किया जा सकेगा।
  • बेटरी ऑटो में म्यूजिक सिस्टम नहीं लगवाए जा सकेंगे। ऐसा पाए जाने पर निरस्त होगा परमिट।
  • जिन पर साल में दो रेड लाइट जंप करने का चालान हुआ है। उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
  • ओवरलोडिंग करने पर चालक के साथ आटो रिक्शा मालिक पर कार्यवाई की जाएगी साथ ही जुर्माना लिया जाएगा।