3डी रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा ने अनोखे अंदाज में ‘बप्पी दा’ को दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

3डी रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा जिन्हें भला कौन नहीं जानता होगा इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सबसे बड़ी 3डी रंगोली बनाकर विश्व में परचम लहराया था। वहीं मशहूर संगीतकार और गोल्डमैन बप्पी दा का निधन बुधवार को मुंबई के कैंडी हॉस्पिटल में हो गया था। इन्हें भी 3D आर्टिस्ट शिखा शर्मा ने 3D पेंटिंग बनाकर एक अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। दरअसल बप्पी लहरी बीते 1 साल से बीमारी के चलते अस्पताल में उपचार करवा रहे थे।

google news

3डी रंगोली बनाकर बप्पी दा को दी श्रद्धांजलि

आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन तो याद ही होगा। इस दिन इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 3डी रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा ने प्रधानमंत्री और उनकी मां के साथ बैठे हुए एक रंगोली बनाई थी जिसे विश्व में खूब सराहा गया था। एक बार फिर शिखा शर्मा ने मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी को उनके निधन के बाद अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। शिखा शर्मा ने बप्पी दा की 3डी रंगोली बनाई है और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रेषित की है।

3डी रंगोली बनाकर इंस्टाग्राम पर किया शेयर

दरअसल शिखा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल की जिसमें उन्होंने बप्पी लहरी की 3डी रंगोली बनाई है। इसमें शिखा शर्मा खुद बप्पी लहरी की 3डी रंगोली बनाते नजर आ रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अभी तक 19 हजार 800 लोगों के द्वारा देखा जा चुका है वहीं कई लोगों ने इसे पसंद भी किया है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है।

बुधवार को हुआ था बप्पी दा का निधन

गौरतलब है कि बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन बुधवार को मुंबई के कैंडी हॉस्पिटल में हो गया था। दरअसल बप्पी लहरी बीते 1 साल से अस्पताल में बीमारी के चलते इलाज करवा रहे थे । डॉक्टरों ने उन्हें काफी बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति के दिग्गजों में शोक की लहर रही है। वहीं गुरुवार को बप्पी दा का अंतिम संस्कार किया गया।

google news

शिखा ने पीएम मोदी की भी बनाई थी 3डी रंगोली

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 3डी रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3डी रंगोली बनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इस रंगोली में पीएम मोदी अपनी मां के साथ बैठे हुए नजर आ रहे थे। वहीं उनकी मां पीएम मोदी से दुलार करती नजर आ रही थी। इस रंगोली को लोगों ने काफी पसंद किया था।

28 घंटे में बनाई थी विश्व की सबसे बड़ी 3डी रंगोली

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले शिखा शर्मा ने 28 घंटे में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाई थी। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर की भूमि पूजन के जश्न में सबसे बड़ी 3डी रंगोली बनाई थी। यह रंगोली उन्होंने 15 बच्चों के साथ मिलकर बनाई थी। रंगोली में अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के 1 दिन पहले बनाई गई थी जिसे देखने के लिए तमाम लोग पहुंचे थे।