धनतेरस-दिवाली से पहले औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी फिसली, 3 दिनों के बाद 29165 हुई कीमत

Gold-Silver Price Today: धनतेरस और दीपावली से पहले आम जनता के लिए बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। सोने और चांदी की कीमत पिछले 3 दिनों से स्थिर बनी हुई थी, लेकिन 21 अक्टूबर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। बैंक बाजार डॉटकॉम के अनुसार 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत 4723 रुपए हैं, जबकि गुरुवार को 4733 रुपए थी। दीपावली से पहले सोने की कीमत कम होने से आम जनता के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। इसमें सबसे अधिक लाभ निवेशक को मिलेगा।

google news

सोने की कीमत में भारी गिरावट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर के सराफा बाजार में 3 दिनों से सोने की कीमत स्थिर बनी हुई थी, लेकिन शुक्रवार को 22 कैरेट के 8 ग्राम सोने की कीमत 80 रुपए की गिरावट के साथ खरीदारी में जोरदार उछाल देखने को मिला है। अगर कीमत की बात करें तो 37784 रुपए हैं, जबकि कल 35864 रुपए थी। इसी तरह 24 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 4959 रुपए है, जबकि कल 4970 रुपए थी। यानी की कीमतों में 11 रुपए की कमी देखने को मिली है। इसी तरह 24 कैरेट के 8 ग्राम सोने की कीमत 39672 रुपए हैं, जबकि कल इसकी कीमत 39,760 थी। यानी कीमतों में 88 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

अगर चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें भी गिरावट देखने को मिली है। 1 ग्राम चांदी की कीमत में 61 रुपए हैं, जबकि कल चांदी की कीमत 61.5 रुपए थी। यानी 0.5 पैसे की कमी देखने को मिली है। 1 किलो चांदी की कीमत की बात करें तो 61000 है, जबकि कल 61500 थी। यानी सीधे 500 रुपए की गिरावट आई है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके पास सबसे सस्ता और अच्छा सुनहरा मौका है।

शुद्धताशुक्रवार सुबह के दामशुक्रवार शाम के दाम
सोना (प्रति 10 ग्राम)99949855
सोना (प्रति 10 ग्राम)99549655
सोना (प्रति 10 ग्राम)91645667
सोना (प्रति 10 ग्राम)7037391
सोना (प्रति 10 ग्राम)58529165
सोना (प्रति 10 ग्राम)99955800

22 और 24 कैरेट में अंतर

इसी तरह 22 और 24 कैरेट सोने के अंतर की बात करें तो 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना 91% शुद्ध पाया जाता है। 22 कैरेट सोना 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर बनाए जाते हैं, जबकि 24 कैरेट सोने के जेवर नहीं बनते हैं ,क्योंकि यह सबसे शुद्ध होता है और अधिकतर दुकानों पर 22 कैरेट सोना देखने को मिलता है।

google news