Maternity shoot में Bharti singh ने दिखाया अपना जलपरी अवतार, कैप्शन ने जीता सभी फैंस का दिल

द कपिल शर्मा शो की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली है। बीते कई समय से भारती अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके परिवार के अलावा के चाहने वाले भी अदाकारा के मां बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारती आज अपने पति के साथ कई जाने-माने रियालिटी शो को होस्ट करती हुई नजर आती है।

google news

इतना ही नहीं दोनों पति पत्नी मिलकर कई बड़े शो का हिस्सा भी बनते हैं। लेकिन फिलहाल तो अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बनी हुई है हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरों को अपने चाहने वालों के साथ में साझा किया जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वे बेबी बंप के साथ काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है। भारती आज एंटरटेनमेंट दुनिया की जानी मानी कॉमेडियन है।

भारती सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव दिखाई देती है। वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ में तस्वीरें और वीडियो को साझा करना काफी पसंद करती है। लेकिन हाल ही में उन्होंने जो तस्वीरों को साझा किया है वह काफी वायरल भी हो रही है जिन्हें खूब पसंद भी किया जा रहा है। बता दें कि भारती सबकी चहेती है। उन्होंने काफी संघर्ष का सामना करते हुए।

वीडियों में भारती ने लिखा शानदार कैप्शन

आज इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। वायरल तस्वीरों में भारती सिंह इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वही मां बनने का नूर भी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। भारती सिंह की इन तस्वीरों को न केबल उनके फैंस बल्कि मनोरंजन जगत के कई सितारो ने भी पसंद किए हैं। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा है। कि ”आने वाले बेबी की मम्मी”

google news

भारती ने फोटोशूट करवाते समय शानदार ड्रेस पहनी हुई है जिसमें उनका लुक काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा है बता दें कि इस दौरान उन्होंने ब्राउन कलर की जाली दार ड्रेस पहनी है, साथ में खुले बाल और लाइट मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं। इसके अलावा भारती की इन तस्वीरों में फूलों का बैकग्राउंड उनके इस फोटोशूट को और भी खूबसूरत बना रहा है।

कॉमेडियन की इन तस्वीरों को काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। भारतीय अपने पति हर्ष के साथ हर लमहे को एंजॉय करती है दोनों के बीच में काफी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। शादी के बाद से ही दोनों काफी खुश नजर आते हैं और एक दूसरे का हर समय साथ देते हुए दिखाई देते हैं। आज भारती और हर्ष साथ में काम करना पसंद करते हैं दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है लेकिन फिलहाल तो सब भारती के बेबी का इंतजार कर रहे हैं।