इंदौर रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 110 की स्पीड से दौड़ेंगी ये ट्रेनें, मिलेगी ये सुविधा

भारत में अब तेजी से दौड़ने वाली ट्रेनों को चलाए जाने पर तैयारी की जा रही है। एक तरफ जल्दी ही वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन की स्पीड बहुत अधिक है ।वर्तमान में देखा जाता है हर किसी को अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी होती है। ऐसे में लोग ट्रेन और बस को छोड़कर हवाई सफर करने का सोचते हैं, लेकिन अधिक किराया होने की वजह से ऐसा करने में सक्षम नहीं होते हैं। उनकी परेशानियों को देखते हुए अब रेलवे ने बहुत ही अच्छा प्लान बनाया है। ऐसे में यात्रियों के लिए खबर बहुत ही राहत भरी है। दरअसल मुंबई महाराष्ट्र और गुजरात जाने वाली ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी।

google news

110 किमी स्पीड से दौड़ेगी ये ट्रेन

भारतीय रेलवे समय समय पर यात्रियों की सुविधा के अनुरूप कई तरह के बदलाव करता रहता है। हर यात्री को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सुपर फास्ट ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन अब मुंबई महाराष्ट्र गुजरात जाने वाली ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ।इस सेक्शन पर ट्रेनों की स्पीड अभी बहुत कम कर दी गई है। डाउन लाइन पर जहां 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तो आप लाइन में मैच 30 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही ट्रेनें गुजर रही है। दरअसल 17 जुलाई को हादसा हो गया था आप और डाउन दोनों ट्रैक पर मालगाड़ी के डिब्बे बिखर गए थे, तुरंत सुजारा गया लेकिन सतर्कता बरतते हुए यहां गति पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

हादसे के बाद इतनी स्पीड से चल रही

जानकारी मिल रही है कि दोबारा से इन ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। अब फिर से इन ट्रेनों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे की हो गई है। अभी ट्रेन दुर्घटना घर स्टेशन से क्लास होने के बाद ही सामान्य रफ्तार से चलती है। स्टेशन पटरी ने पहले 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरती थी, लेकिन इस हादसे के बाद ट्रेन सिर्फ 30 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रही है।

इस मामले में रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस ट्रैक पर स्पीड लिमिट 110 किमी प्रति घंटे की है, लेकिन हादसे के बाद हुए सुधार के बाद यहां से 20 की रफ्तार से ट्रेन गुजारा गया। इस ट्रैक पर अधिकारियों की नजर लगातार बनी हुई है। यहां से गुजरती ट्रेनों की रफ्तार धीरे.धीरे बढ़ाई गई रोजाना निगरानी रखने के बाद सामान्य स्पीड से अनुमति दें दी गई। हालांकि अब इन ट्रेनों की स्पीड फिर से बढ़ा दी गई है जिससे यात्रियों को फिर से जल्दी पहुंच जाया जाएगा।

google news