डॉ. श्रीकान्त वी. पाटिल को बड़ी जिम्मेदारी, मध्यप्रदेश शासन ने जारी किया ये आदेश

मध्यप्रदेश शासन की तरफ से सोमवार को डॉ श्रीकान्त वी.पाटिल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल श्रीकांत वी. पाटील को सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने आदेश जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है।

google news

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीकांत पाटिल ने लगभग 15 वर्षों तक आईबीएम जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी सेवाएं दी है। इसके साथ ही भारत सरकार एवं महाराष्ट्र शासन द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में कार्यरत समिति में 1 पदों के लिए भी चुने जा चुके हैं। बीते साल फरवरी में उन्हें स्क्रिप्ट सोसायटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था श्रीकांत वी. पाटील कौशल विकास एवं पीएचडी कंप्यूटर विज्ञान में स्नातकोत्तर एमबीए डिग्री ले चुके है।

होशंगशाह राजा के नाम पर पड़ा होशंगाबाद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होशंगाबाद जिले का प्राचीन इतिहास में कोई उचित विवरण नहीं है। जानकारी के अनुसार होशंगाबाद का नाम मालवा के दूसरे राजा गोरी वंश के होशंगशाह के नाम पर पड़ा था। बताया जाता है कि राजा होशंगशाह ने इसे जीता था जिसके बाद से ही इसे होशंगाबाद के नाम से जाना जाता था। इसका नाम 1405 ईस्वी में सुल्तान होशंगशाह गोरी के शासनकाल के दौरान सामने आया था।