मुख्यमंत्री शिवराज का अलग अंदाज, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर ये फेमस गीत गाते हुए कसा तंज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के लिए मंडला और बिछिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कई तरह की घोषणा की है ।वहीं कांग्रेस पूर्व सीएम कमलनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू पर हमला बोलते हुए नजर आए हैं।

google news

पीएम मोदी के शासन में देश बनी शांति और सद्भावना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली 15 महीने की सरकार पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान राज्य को बेड़ा गर्क हो गया था और प्रदेश बदहाल हो गया था। सीएम शिवराज ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी चुटकी ली है।

उन्होंने कहा कांग्रेसका भारत जोड़े की कांग्रेस के नेहरू जी ने 1947 में भारत को तोड़ने का पाठ किया था ।कांग्रेस कभी भी देश और राज्य की हितेषी नहीं हो सकती है। नरेंद्र मोदी के शासन में देश न केवल प्रगति कर रहा है, बल्कि देश में शांति और सद्भावना भी बनी हुई है। इतना ही नहीं कश्मीर में लगी धारा 370 को खत्म कर एक ऐतिहासिक काम किया है।

सीएम शिवराज ने गाना गाते हुए कसा तंज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है। कांग्रेसी टुकड़े-टुकड़े हो रही है। सीएम शिवराज ने इस मौके पर गीत गाया.. इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा याद दिलाया। गौरतलब है कि इस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और ऐसे में कांग्रेश पर बीजेपी आक्रमक होती नजर आ रही है।

google news