मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का किसानों को लेकर बड़ा फैसला, इस योजना के तहत मिलेगा बड़ा लाभ, देखें पूरी खबर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आर्थिक राजधानी इंदौर के सांवेर में किसानों को लेकर बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में किसी भी तरह की आपदा आ जाए उस से किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसानों के साथ सरकार हमेशा खड़ी है और संकट में हमेशा खड़ी रहेगी। प्राकृतिक आपदा से किसी भी तरह का नुकसान होने पर मैदानी स्तर पर सर्वे कराया जाएगा और उन्हें पूरा मुआवजा मिलेगा। बोनी खराब होने पर भी उसका मुआवजा दिया जायेगा।

google news

बरलई अपेरल में रेडीमेड गारमेंट पार्क बनेगा

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन है। इंदौर के बरलई अपेरल में रेडीमेड गारमेंट पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क में करीब 1000 करोड रुपए का निवेश होगा जिसमें करीब 12000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। वहीं किसानों ने अथक परिश्रम कर प्रदेश में रिकॉर्ड दर उत्पादन किया है इसके फलस्वरूप मध्य प्रदेश कृषि क्षेत्र में देश में नंबर वन है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में मेरी पाली से मेरा हाथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत गांव-गांव में शिविर लगाए जाएंगे और किसानों को उनके घर पर ही बीमा पॉलिसी उनके हाथ में पहुंचाई जाएगी। जिसके तहत ग्राम पंचायत ग्राम स्तर पर विशेष शिविर के माध्यम से बीमा पॉलिसी की हार्ड कॉपी किसानों के हाथों में दी जाएगी। इस योजना से सभी ऋणी और गैर ऋणी किसानों को फसल बीमा के बारे में जागरूक करना जरूरी है।

होली से पहले सीएम ने किया बड़ा ऐलान

मंच से ही शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए शिव की आराधना के साथ ही होली व रंग पंचमी पर बड़े उत्साह के साथ बनाने की शुभकामनाएं दी हैं और कहा गया है कि कोरोना अब चला गया है हम सभी त्यौहार बड़ी सौहार्द पूर्वक बना सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि होली व रंगपंचमी भी खूब खेले, गेर निकाले और भरपूर आनंद लें। अब यह स्पष्ट हो गया है कि रंगपंचमी की गेर के लिए शासन ने मौखिक स्वीकृति दी है।

google news