मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का निधन, मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को पहुंचा गहरा सदमा, कहीं ये बड़ी बात

69 साल के मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। बप्पी लहरी के निधन के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री और राजनीति के दिग्गजों में शोक की लहर है। वहीं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी बप्पी लहरी के निधन पर दुख जाहिर किया है। कृषि मंत्री कमल पटेल का कहना है कि बप्पी लहरी का दुखद निधन है उन्होंने संगीत की दुनिया को पहचान दिलाई थी आज उनकी कमी खलेगी। बप्पी लहरी ने संगीत की दुनिया में अपनी धुन और गानों से एक अलग ही राग छेड़ी थी।

google news

69 साल की उम्र में बप्पी लहरी का निधन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बप्पी लहरी अप्रैल 2021 में कोरोना की चपेट में आ गए थे इसके बाद से ही उनका इलाज मुंबई के कैंडी अस्पताल में चल रहा था। कुछ दिन इलाज के बाद उनकी रिकवरी भी हो गई थी। डॉक्टरों ने काफी उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन आखिरकार बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। इससे पहले संगीत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कहा था लेकिन अब बप्पी लहरी का जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए गहरे सदमे से कम नहीं है।

अस्पताल में 1 महीने से बप्पी का जारी था इलाज

वहीं इस मामले को लेकर अस्पताल के निदेशक का कहना है कि बप्पी लहरी का बीते 1 महीने से अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उन्हें डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया था। वहीं डॉक्टरों की माने तो ओएसए के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है वैसे बप्पी दा म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धून और गानों से एक अलग पहचान बनाई थी लेकिन उनके जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा सदमा हुआ है।

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ने जताया दुख

मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी के निधन के बाद मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी दुख जताते हुए कहा कि बप्पी लहरी का जाना संगीत की दुनिया के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। बप्पी लहरी संगीत की दुनिया का जाना माना पहचाना नाम था। उनकी कमी खलेगी बप्पी लहरी ने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

google news

बीते कुछ दिन पहले लता का हुआ था निधन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले स्वर कोकिला और स्वच्छ शहर इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री को सदमा लगा था लेकिन अब बप्पी लहरी के जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचा।