मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 12 जिलों में होगी गरज-चमक के साथ तेज बारिश

मध्य प्रदेश के मौसम में अगले कुछ घंटों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 3 मार्च यानी गुरुवार से अगले 24 घंटे तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसके साथ तेज हवा और उसके साथ बारिश होने की संभावना है। दरअसल प्रदेश में बार-बार नए पश्चिम विक्षोभ के कारण लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। आगामी कुछ दिनों में मौसम बदलेगा तो किसानों की चिंता भी बढ़ जायेगी। अगर बारिश होती है तो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

google news

मध्य प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। 3 मार्च यानी गुरुवार को फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। वहीं आगामी 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसमें जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग समेत कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इंदौर में भी सुबह से तापमान बड़ा हुआ नजर आ रहा है और गर्मी अपना असर दिखा रही है।

इन जिलों में इतना रहा तापमान

उज्जैन और इंदौर में तापमान बढ़ा हुआ नजर आ रहा है तो वहीं कई संभागों में तापमान में इतना विशेष असर नहीं देखने को मिला है। प्रदेश के सबसे अधिक तापमान में खंडवा, खरगोन जिला शामिल है। जिसमें अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि खजुराहो में 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।

इन जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग की माने तो एक रिपोर्ट में बताया कि मध्य प्रदेश के 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसमें 24 घंटे में बारिश हो सकती है। इन जिलों में छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, अनूपपुर, डिंडोरी, दमोह ,सागर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन समेत कई जिले शामिल है जिनमें गरज चमक के साथ बौछारें गिरेगी।

google news