26 जनवरी पर होगा बड़ा प्रदर्शन, रोड पर ट्रैक्टर लेकर उतरे हजारों किसान!

किसान आंदोलन : केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा दिल्ली की सीमा पर पिछले दो महीनों से प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन अभी तक सरकार और किसान संगठनों के साथ कई बार हुई वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया है।

google news

बता दें कि अब तक सरकार और किसान के बीच 11 बार बात हो चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा है।एक और किसान इन कानूनों को वापस लेने के लिए अड़े है तो सरकार भी अपनी जिद नहीं छोड रही है। वहीं यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। और कोर्ट ने सरकार को काफी फटकार भी लगाई थी। लेकिन किसान आंदोलन खत्म करने के विचार में नहीं है।

वहीं अब सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने का फैसला किया है। जिसको लेकर हजारों की तादाद में किसान ट्रेक्टर लेकर अपने घरों से निकल गए हैं। और इस दौरान जगह-जगह नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन होगा।

वहीं इस रैली को देखते हुए बड़ी संख्या में पंजाब-हरियाणा के किसानों ने दिल्ली की और कूच कर दिया है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि वो हर हाल में ये रैली निकालकर रहेंगे। मामले में पंजाब किसान संघर्ष समिति के सतनाम सिंह ने कहा कि कई किसान गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली आ रहे हैं।

google news

खेर अब देखना होगा कि किसान आंदोलन कब तक चलेगा और किसानों द्वारा किए जा रहे इस बड़े प्रदर्शन का क्या परिणाम निकल पाता है।