कृषि कानून के खिलाफ एक्शन में कमलनाथ, किया ये बड़ा ऐलान!

भोपाल : केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों का हुजूम दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं आज कृषि कानून के विरोध में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर से किसान दिल्ली पहुंचे और कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं दिन व दिन अब किसान आंदोलन का दायरा भी बढ़ता जा रहा है।

google news

वहीं कृषि कानून के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ अब सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए 15 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्काजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को किसानों की अगुवाई में राजभवन का घेराव किया जाएगा।

वहीं मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और आरोप लगते हुए कहां कि केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने का काम कर रही है। कृषि कानूनों की बुनियाद ही कमजोर है। इस कानून का केवल हम ही नहीं करे रहे, बल्कि एनडीए के घटक दल भी विरोध कर रहे हैं। क्योंकि यह एमएसपी खत्म करने वाला कानून है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इस कानून से कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के लिए किसान मजबूर हो जाएगा। MP की 70% इकॉनामी कृषि पर आधारित है। बावजूद इसके प्रदेश में 20% किसानों को ही एमएसपी का फायदा मिलता है। इससे सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश के किसान प्रभावित होंगे।

google news