मध्यप्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन राज्यों में चमक धमक के साथ होगी बारिश

मध्य प्रदेश में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। वहीं ठंड भी कम पड़ती नजर आ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर 8 और 9 फरवरी को बादल छाने और बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 14 किमी घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं ग्वालियर संभाग में बूंदाबांदी और मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

google news

इस जगह बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन तक दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी रहेगी इसके साथ ही 10 फरवरी से तापमान में फिर गिरावट होने के आसार है। 8 और 9 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान पर पेरिस चक्रवात भी बन सकता है। इसके साथ ही तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं मध्यप्रदेश में कई जगह हल्की बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ बनने से हवाओं का रुख पश्चिम में उत्तरी पश्चिम हो गया है जिसकी वजह से तापमान बढ़ गया है।

इन जिलो में हुई तापमान में बढ़ोतरी

बता दें कि बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो में 6 व पंचवटी में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 7 फरवरी यानी सोमवार को राजधानी भोपाल में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगर रविवार की बात करें तो राजधानी भोपाल में 27.60 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

इन राज्यों में बर्फबारी के साथ होगी बारिश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं झारखंड में 10 फरवरी से बारिश हो सकती है ।पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में 8 और 9 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कुछ राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना है जिसमें दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड में शीतलहर का कहर जारी रहेगा।

google news