वित्त मंत्री ने मध्यप्रदेश का बजट किया पेश, 13 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार, जाने महत्वपूर्ण बातें

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा 2022-2023 का बजट विधानसभा में पेश किया जा रहा है। बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विपक्ष के हंगामे के बीच बजट पेश कर रहे हैं। इस बार कांग्रेस विधायक आसंदी के सामने जाकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस हमलावर होते हुए कह रही है कि 1 साल में मध्यप्रदेश में साढ़े 5 लाख लोग बेरोजगार हो गए तो वहीं बिजली के नाम पर सरकार के द्वारा लोगों को जेल में डाला जा रहा है। किसान परेशान है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बजट पेश हो जाने दीजिए जनता सुनना चाहती है।

google news

वहीं मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का संकल्प है। सरकार हमेशा अन्नदाताओं के साथ है और उनका हमेशा ध्यान रखती है। सिंचाई क्षमता 4000000 लीटर में पहुंची है 4800000 हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था इसके साथ ही बिजली में 21 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी दी गई है। वहीं 4000 किलोमीटर अटल प्रगति पथ बनाने का लक्ष्य 20 साल है इसकी शुरुआत हो चुकी है।

13 हजार टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी

बजट पेश करने के दौरान वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में करीब 13 हजार टीचर्स की नियुक्ति इस साल की जायेगी। इसके साथ ही उज्जैन, सागर में सोलर प्लांट लगाया जायेगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क को मंजूरी मिली है। 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित मध्यप्रदेश में करेंगे जिसमें करीब 11 हजार से अधिक रोजगार के असवर मिलेंगे। इन सब के लिए करीब 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का कुल बजट पेश किया है।

वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए बोले की मध्यप्रदेश में बिजली के लिए 21000 की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं 2011-12 से 21 और 2022 की अवधि में सकल घरेलू उत्पाद के भाव में 7.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन योजना को भी चलाया जा रहा है जिसमें राजस्व घाटा 18356.22 करोड़ रुपए रहा है ।इसमें लक्ष्य है कि जल जीवन मिशन के तहत हर शहर हर गांव तक पानी पहुंचाया जाएगा ।बुरहानपुर में हर घर को नल जल योजना से जोड़ा गया है। सरकार इसमें पहली प्राथमिकता दे रही है। वहीं मध्यप्रदेश में गुजरात को जोड़ने वाला 4000 किलोमीटर का प्रगति पथ बनाया जा रहा है जिससे रोजगार के साधन उपलब्ध होने के साथ ही उद्योग और निवेश के द्वार भी खुलेंगे।

google news

360 सीएम राइज स्कूल खोलने का लक्ष्य

इस बार सीएम राइज योजना के तहत मध्यप्रदेश में करीब 360 स्कूल खोलने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें शाजापुर, उज्जैन, सागर इन जिलों में सोलर प्लांट बनाने का लक्ष्य है इसके लिए सरकार ने करोड़ों रुपए का प्रावधान रखा है।

वित्त मंत्री को सीएम ने दी बधाई

वहीं बजट पेश करने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बधाई दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि मैं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बधाई देता हूं। आज प्रदेश में सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 79400 करोड रुपए हो गया है इश्क आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए मध्य प्रदेश अपना पूरा योगदान दे रहा है और राज्य सकल घरेलू उत्पाद 19 पॉइंट 74% तक पहुंच गया है।

10 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार

वहीं आर्थिक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है कि इसमें करीब 10 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसमें बताया गया है कि 2019 से 2022 के बीच में 2.88 लाख सूक्ष्म लघु एवं माध्यम उद्योगों की स्थापना हुई है। जिससे करीब 994000 लोगों को रोजगार मिला है 2020 में 31000 उद्योगों की स्थापना हुई जिसके जरिए 1.91 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है।