मध्यप्रदेश की बेटी का कमाल माइनस 20 डिग्री वाली ठंड में फहराया तिरंगा और गाया राष्ट्रगान!

पन्नाः हौसला जब कुछ कर दिखाने का हो तो क्या मुसीबत क्या सहारा सुकून तो दिल में ठाने हुए काम को पूरा करने के बाद ही मिलता है। ये हम इसलिए कह रहे हैं कि भारत में तिरंगे की शान को सबसे पहले रखा जाता है। चाहे वह देश की बेटी हो या बेटा सभी के लिए देश प्रेम सबसे पहले आता है।

google news

माइनस 20 डिग्री ठंड में फहराया तिरंगा

ऐसा ही कुछ अजब गजब कारनामा कर दिखाया है मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की बेटी ने जिसने शरीर को जमा देने वाली ठंड में अपने हौसले और देश के प्रति कुछ कर दिखाने के जज्बे को साकार करने के लिए माइनस 20 डिग्री की ठंड में तिरंगा फहराकर देश को गौरवान्वित किया है। बता दें कि गौरी अरजरिया पन्ना के एक सामान्य परिवार से आती है लेकिन अपनी दृढ़ संकल्प के चलते गौरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया। मध्यप्रदेश की इस बेटी ने उत्तराखंड के केदार कांठा पहाड़ पर खड़े होकर हाड़ कंपाने वाली ठंड में राष्ट्रगान भी गाया।

Gauri Arjari2

गौरी की टीम ने किया ये कारनामा

दरअसल, गौरी अरजरिया पन्ना जिले में सिमरिया कस्बे के सामान्य आर्थिक वर्ग वाले परिवार से आती है। यह ऐसा क्षेत्र है जहां देश के प्रति इतनी बड़ी सोच रखने वाले बहुत कम ही लोग होंगे लेकिन गौरी ने इन सबसे अलग सोचते हुए अपने मुकाम को हासिल किया। जिसके बाद अब इस बेटी की हर तरफ तारीफ हो रही है। बता दें कि गौरी ने इंटरनेशनल एडवेंचर फाउंडेशन ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर यह मुकाम हासिल किया। उत्तरकाशी स्थित केदार कांठा पहाड़ पर उनके साथ उत्तरप्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ राज्य के सदस्य भी शामिल थे। इन लोगों ने सुबह पांच बजे 12,500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर प्रथम स्थान हासिल किया।

‘टॉप ऑफ द वर्ल्ड’ फतह करने का है लक्ष्य: गौरी

Gauri Arjaria1

इससे पहले भी गौरी कई बड़े कारनामे कर चुकी है। उन्होंने साल 2019 में बेसिक माउंटेनियरिंग का कोर्स किया, इसी दौरान उन्होंने ‘रेन ऑफ पीक’ की करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई हासिल की। वहीं इस बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए गौरी ने अपने गांव सिमरिया में ही पर्वतारोहण की तैयारी की। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रही। गौरी ने बताया कि उनका सपना ‘टॉप ऑफ द वर्ल्ड’ माउंट एवरेस्ट फतह करना है। उनकी इस सफलता पर पवई से बीजेपी विधायक प्रह्लाद लोधी ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

google news

Piyush Talesara

I am a Digital Marketer Graduate in B.Com. I am specializing in running advertisements and writing articles. I am working for two years as a Journalist at the daily madhya pradesh.

Piyush Talesara has 55 posts and counting. See all posts by Piyush Talesara

Piyush Talesara