मध्यप्रदेश में अराजक तत्वों ने मचाया उत्पात, गांधी प्रतिमा तोड़ने पर नाराज कांग्रेसियों ने किया हंगामा

Mahatma Gandhi Statue Broken in Khandwa : खंडवा में अराजक तत्वों ने उत्पात मचा रखा है। महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दी है। ग्रामीणों ने इस बात की जब सूचना पुलिस को दी है। वहीं इसकी जानकारी कांग्रेसियों को लगने के बाद जमकर हंगामा किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इधर पुलिस असामाजिक तत्व के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी है।

google news
vandalism of mahatma gandhi statue in khandwa

खंडवा के जावर थाना क्षेत्र के गांव गांव में गांधी चौक पर लगी। प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई है। शुक्रवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने इसे तोड़ दिया गया है। सुबह जब लोग जागे तो उन्होंने प्रतिमा को खंडित देखा और इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी है। इधर महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी रण गांव पहुंचे और खंडित मूर्ति करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे

दरअसल इस मामले की शिकायत ग्राम पंचायत सचिव ने की थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं जैसे ही कांग्रेसियों को गांधी प्रतिमा खंडित होने की जानकारी लगी तो मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया है।

इस घटना के बाद सरपंच कुंवर ने कहा कि गांधी प्रतिमा लगभग 20 सालों पहले स्थापित की गई थी, लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसे खंडित कर दिया है। सुबह हमने यह स्थिति देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना कर दी। इस मामले में कांग्रेसी नेता रामपाल का कहना है कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ना विकृत मानसिकता को दर्शाता है। प्रतिमा को तोड़ना कोई मामूली घटना नहीं है, बल्कि एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। थाना प्रभारी शिव राम जाट का कहना है कि सूचना मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी। ग्राम सचिव की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

google news