देश में अब इलेक्ट्रिक हाइवे पर सफर के लिए हो जाएं तैयार, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी ये बड़ी जानकारी

भारत में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की बढ़ती तादाद के बीच अब इलेक्ट्रॉनिक हाईवे भी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा लगातार इस को लेकर काम किए जा रहे हैं। सोमवार को नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान सरकार के प्लान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार देश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बिजली चालित बनाने पर जोर दे रही है। यहीं कारण है कि आगामी समय में इलेक्ट्रॉनिक सड़कें होंगी जिस पर इलेक्ट्रॉनिक वाहन चलाए जाएंगे।

google news

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी ये जानकारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्योग मंडल इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स कॉमर्स के कार्यक्रम को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और सौर ऊर्जा से चलित इलेक्ट्रिक राजमार्गों के विकास पर काम कर रही है। यह कदम अधिक माल दुहाई क्षमता वाले ट्रकों और बसों की चार्जिंग को आसान बनाएंगे। इलेक्ट्रिक हाईवे ऐसी सड़क होती है जो इस पर फर्राटे भरने वाले वाहनों को बिजली की आपूर्ति करने में सक्षम होती है। इसमें ओवरहेड विद्युत लाइन ऊर्जा की आपूर्ति भी शामिल की गई है।

26 नए एक्सप्रेसवे का हो रहा निर्माण- गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सौर और पवन ऊर्जा आधारित चार्जिंग व्यवस्था के विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। एक पूर्ण विकसित बुनियादी ढांचा वित्तीय गतिविधियों को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। वहीं इसके जरिए नई कंपनियां उत्पन्न होती है। इसके अलावा यहां से कई रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। गडकरी ने कहा कि देश में 26 नए एक्सप्रेस.वे का निर्माण कार्य भी चल रहा है।

सड़क मंत्रालय टोल प्लाजा को सौर ऊर्जा संचालित किए जाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बीते दिनों संसद के मानसून सत्र के वक्त राज्यसभा में एक लिखित जवाब में नितिन गडकरी ने कहा था कि 19 मार्च 2022 तक देश में कुल 10, 60,707 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जबकि ब्यूरो आफ एनर्जी एफिशिएंसी के आंकड़ों के मुताबिक 21 मार्च 2022 तक देश में 1742 पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन काम करने लगे।

google news