गैस सब्सिडी का नियम बदला, अब केवल इन लोगों को मिलेगा पैसा, नया दाम भी हुआ जारी
भारत मैं इस समय एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। कुछ महीनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऐसे में अगर आप भी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी जानकारी सामने आई है। आप 1 साल में कितने सिलेंडर लेते हैं इसके लिए नए नियम जारी कर दिए गए हैं।
सिलेंडर के नियमों में हुआ बदलाव
रसोई गैस सिलेंडर की संख्या को ग्राहकों के लिए फिक्स कर दिया गया है। अब कोई भी ग्राहक 1 साल में सिर्फ 15 सिलेंडर ही बुक कर सकता है। यानी अब आप एक साल में 15 से अधिक सिलेंडर नहीं ले पाएंगे 1 महीने में आप दो से अधिक सिलेंडर नहीं ले सकते हैं। यह सिलेंडर लेने के लिए नए नियम बनाए गए हैं ।सिलेंडर पाने के लिए कोई भी महीनों या फिर सालों का कोटा तय नहीं था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब 1 साल में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 12 कर दी गई है। अगर आप 15 सिलेंडर लेते हैं तो आपको सिर्फ 12 सिलेंडर पर ही सब्सिडी दी जाएगी।
आईओसी के अनुसार 1 अक्टूबर से गैस सिलेंडर की नई कीमतें लागू कर दी गई है। दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए, मुंबई में 1052.5 रुपए, चेन्नई में 1068.5 रुपए और कोलकाता में 1079 रुपए है।
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुआ बदलाव
हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है, लेकिन कुछ महीने से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। बढ़ी हुई कीमत के साथ ही आम जनता को गैस सिलेंडर मिल रहा है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कुछ महीनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है ।अगर हम अक्टूबर महीने की बात करें तो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी।
इस समय पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से 12 सिलेंडर पर ही सब्सिडी प्रदान की जाएगी ।हालांकि आप साल में 15 सिलेंडर ले सकते हैं। इससे अधिक सिलेंडर आपको नहीं दिए जाएंगे। 1 महीने में 2 से अधिक सिलेंडर लेने पर आपको सब्सिडी प्रदान नहीं की जाएगी। यानी कि पूरे साल में आपको सिर्फ 12 सिलेंडर ही मिलेंगे ।अगर आप सब्सिडी लेना चाहते हैं तो इतने सिलेंडर के अलावा आपको सब्सिडी प्रदान नहीं की जाएगी।