शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम दिन गिरावट, बाजार खुलते ही इतने अंक गिरा सेंसेक्स और निफ्टी, जानिए वजह

रूस और यूक्रेन के बीच अब युद्ध परमाणु तक पहुंच गया है। इसका असर अब भारत के शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम से नीचे आ गिरा है। शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 758.92 अंकों की गिरावट के साथ खुला है तो वहीं निफ्टी 214.30 अंक की गिरावट के साथ खुला है। सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी जा रही है।

google news

दरअसल रूस और यूक्रेन युद्ध अब परमाणु स्तर तक पहुंच गया है, दोनों देश अब एक दूसरे पर परमाणु दागने की और है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। लगातार शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को शेयर बाजार में अच्छा उछाल देखने को मिला है, लेकिन धीरे-धीरे फिर शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। 4 मार्च यानी शुक्रवार की बात करें तो शेयर बाजार में नरमी देखी गई है।

इतने अंक नीचे गिरा सेंसेक्स और निफ्टी

सप्ताह के अंतिम दिन 4 मार्च को शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 758.92 अंकों की गिरावट के साथ 54343.76 अंक के स्तर के साथ खुला तो वहीं एनएसई निफ्टी 214.30 की गिरावट के साथ 16283.70 अंक के स्थितर पर खुला है। शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी जा रही है और दोनों अब गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इतने अंक पर कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 94 2.32 अंकित गिरावट के साथ 54160.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है जिसमें सेंसेक्स में 1.71 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है तो वही निफ़्टी 272.65 अंक की गिरावट के साथ 1.65% की गिरावट दर्ज की गई है जिसमें 16225.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में देखना यह होगा कि अब सोमवार को शेयर बाजार कितने उछाल के साथ खुलता है या फिर नरमी देखी जाएगी।

google news