रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच महंगा हुआ गोल्ड, अब 10 ग्राम सोना खरीदना हुआ महंगा, जानिए क्या है कीमत

यूक्रेन पर रूस के हमले का असर अब सराफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है। लगातार हमले की वजह से भारतीय बाजार में सोने चांदी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब सोने और चांदी के भाव बढ़ गए है। वहीं जो लोग सोने में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए अच्छा अवसर है। अगर राजधानी भोपाल की बात करें तो 22 कैरेट सोने के दाम 48 हजार 700 प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट सोने के दाम 51 हजार 210 प्रति 10 ग्राम हो गया है। शादी के सीजन में लगातार बढ़ते सोने और चांदी के भाव की वजह से अब आम जनता परेशान है।

google news

सोने चांदी के भाव में दिखा भारी उछाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्च महीने की शुरूआत ही महंगाई से हुई है। 1 मार्च शिवरात्रि के मौके पर भी सोने के भाव में बढ़ोतरी देखी गई। राजधानी भोपाल की अगर बात करें तो मंगलवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 47 हजार 770 रुपये थी जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 50 हजार 160 हो गई थी। लगातार यूक्रन में रूस के हमले की वजह से सोने चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं चांदी के दाम 70000 किलो था अगर बुधवार की बात करें तो राजधानी भोपाल में चांदी 71 हजार 900 रुपये के हिसाब से बिक रही है।

22 कैरेट सोन में होती है 91 प्रतिशत की शुद्धता

बता दें कि इस समय चांदी और सोने के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 24 कैरेट सोने में 9959 प्रतिशत शुद्धता होती है। वहीं 22 कैरेट में 91% शुद्धता तो वहीं 20 कैरेट में 9 परसेंट अन्य धातु जैसे जिंक, चांदी, तांबा मिलाकर जेबर तैयार किए जाते हैं, लेकिन 24 कैरेट का सोना शानदार होता है, क्योंकि इसके आभूषण नहीं बनते इसकी वजह से दुकानदार 22 कैरेट का सोना अपनी दुकान में बेचते है।

दरअसल ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल करते हैं। 24 कैरेट से ज्यादा का नहीं होता है। सोना जितनी ज्यादा कैरेट का होगा उतना ही शुद्ध माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें शुद्ध सोने की पहचान कैसे की जा सकती है। ISO द्वारा सोने की शुद्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसकी पहचान बहुत आसानी से की जा सकती है। 24 कैरेट के सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 18 कैरेट पर 750, 21 कैरेट पर 875 लिखा होता है जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति आसानी से इसकी पहचान कर सकता है।

google news