मध्यप्रदेश के इन जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी, 19 मार्च के बाद फिर छायेंगे बादल, जानें इन जिलों के हाल

होली पर ही मध्य प्रदेश का मौसम बदल रहा है। आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च यानी शुक्रवार को कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है ।वहीं बीते 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं होने के साथ ही मौसम शुष्क रहा है। कई जिलों में तापमान में 40 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं 19 मार्च से तापमान में गिरावट आएगी और पश्चिमी विक्षोभ से हवा में नमी आते ही हल्के बादल छा सकते हैं।

google news

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शाजापुर, रतलाम, धार, खंडवा खरगोन, नर्मदापुरम, राजगढ़ में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं बीते 24 घंटे की बात करें तो कही भी बारिश दर्ज नहीं की गई है और मौसम शुष्क बना रहा है। वहीं खजुराहों और मंडला जिले में 16 डिग्री सेल्सियम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है तो वहीं नर्मदापुरम, रतलाम और धार में 42.7 डिग्री सेल्सियम तापमान दर्ज किया गया है।

इन जिलों में लू चलने की संभावना

दरअसल मध्य प्रदेश का मौसम लगातार बदलता जा रहा है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है जिसके तहत इन जिलों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। इनमें शाजापुर, रतलाम, धार, राजगढ़, नर्मदापुरम शामिल है। अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई है। सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही मंडला जिले में 15 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं धार, रतलाम, नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान के साथ 40 डिग्री तक दर्ज हुआ है। वहीं आगामी 20 मार्च तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा और कुछ दिनों में धूप तेज होने के साथ ही गर्मी अपना तीखा तेवर दिखाएगी।

दिन रात के तापमान में उतार-चढ़ाव

बता दें कि राजस्थान एवं गुजरात में अरब सागर में प्रति चक्रवात बनने की वजह से लू चलना शुरू हो गई है। राजस्थान गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश का मौसम भी बदल गया और दिन रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं 16 मार्च से ग्वालियर में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। इंदौर में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 20 मार्च तक गर्मी अपना तेवर दिखा सकती है।

google news